पारस कुमार इंद्र गुरु क़ी रिपोर्ट
लोहरदगा। आगामी क्षेत्रीय संस्कृति महोत्सव 13एवं 14 अक्टूबर 2025 को आयोजित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर लोहरदगा के विद्यालय परिसर में प्रदेश सचिव नकुल शर्मा की उपस्थिति में प्रबंधकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में महोत्सव के सफल आयोजन हेतु आवश्यक तैयारियों, कार्यक्रम की रूपरेखा, प्रतिभागियों की सूची, मंच व्यवस्था, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों तथा अनुशासन व्यवस्था पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। प्रदेश सचिव महोदय ने कहा कि इस महोत्सव के माध्यम से भैया -बहनों की प्रतिभा और भारतीय संस्कृति का सुंदर प्रदर्शन होगा। उन्होंने सभी सदस्यों से सहयोग एवं समयबद्ध तैयारी का आग्रह किया। बैठक में गुमला विभाग के विभाग प्रमुख ओम प्रकाश सिन्हा, विद्यालय के प्रधानाचार्य बिपिन कुमार दास, शिक्षकगण एवं प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष शशिधर लाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष विनोद राय,सचिव अजय प्रसाद, सह सचिव अश्विनी कुमार कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, सुंदरी देवी शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र पांडे उपस्थित थे।
क्षेत्रीय संस्कृति महोत्सव की तैयारी को लेकर प्रदेश सचिव द्वारा समीक्षात्माक बैठक
By Anita Kumari
On: October 10, 2025 5:41 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 838441
Total views : 2550633