Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

दो वर्षों से उद्घाटन की वाट जोह रहा नव निर्मित एफसीआई गोदाम

On: May 10, 2023 10:58 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गोदाम के चालु नहीं होने से सरकार को परिवहन पर करना पड रहा अधिक खर्च

न्यूज स्केल संवाददाता

मयूरहंड(चतरा): जिले के मयूरहंड प्रखंड मुख्यालय स्थित भवन निर्माण विभाग द्वारा लगभग दो वर्ष पूर्व हीं एफसीआई गोदाम निर्माण कार्य पूर्ण कर विभाग को हस्तांतरित कर दिया गया है। बावजूद संबंधित विभाग के अधिकारीयों द्वारा नव निर्मित एफसीआई गोदाम का शुभारंभ आज तक नहीं किया जा सका है। जिससे प्रखंड क्षेत्र के डीलरों समेत विद्यालय में मध्याह्न भोजन एवं आंगनबाडी केंद्रों के चावल उठाव इटखोरी प्रखंड से करना पड़ रहा है। विभागीय लापरवाही के कारण डीलरों समेत विद्यालय व आंगनबाडी केद्रों को परेशानी उठाने के साथ सरकार को भी परिवहन खर्च का नुकसान उठाना पड रहा है। ऐसे में सवाल उठता है क्या नव निर्मित एफसीआई गोदाम भी अन्य भवनों की तरह केवल शोभ की वस्तू बनकर रहेगा। हालांकि बेलखोरी पंचायत के समाज सेवी शिव कुमार सिंह ने श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता से मुलाकात कर कुछ माह पूर्व गोदाम चालु कराने की मांग की थी। उस समय मंत्री ने जल्द गोदाम चालु कराने को लेकर आश्वस्त किया था। जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा भी उस वक्त मंत्री व स्थानीय विधायक किशुन कुमार दास से समय लेकर उद्घाटन कराने की बात कही थी। लेकिन महिनो बीत जाने के बावजूद गोदाम चालु नही हुआ। इस विषय पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी सलमान जफर खिरजी ने पूछे जाने पर पुनः विधायक से समय लेकर एक सप्ताह के अंदर उद्घाटन कराने की बात कही है। अब देखना होगा की विभाग एक सप्ताह के अंदर गोदाम का उद्घाटन कराने में सफल हो पाती हैं या फिर माननीयों के समयाभाव में लटकता है। जबकि विधायक श्री दास एफसीआई गोदाम निर्माण कार्य संपन्न होने के बाद से दर्जनो बार श्राद्ध कार्यक्रम व शादी समारोह के अलावा अन्य आयोजनों में प्रखंड क्षेत्र का भ्रमण कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आर्केस्ट्रा के नाच पर बवाल, शादी में युवक की पीट-पीटकर हत्या, शादी की खुशियां मातम में बदलीं…

असम के आदिवासी समुदाय को हक-अधिकार के लिए एकजुट होना होगा : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

सगाई से पहले उठी अर्थी, सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा, 7 मजदूरों की मौत

दिनदहाड़े केनरा बैंक में हथियार के बल पर 15 लाख की लूट…

एसएसबी ने चलाया बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को बालिकाओं की शिक्षा के महत्व से कराया अवगत

विकसित भारत वीमेन अचीवर्स अवार्ड”नूतन कच्छप समेत 40 अन्य महिलाओं को भी किया गया सम्मानित

नवनिर्मित श्री बजरंग बली मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान 12 को, मंदिर भ्रमण और कलश यात्रा से होगा शुरूआत.

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल

समाहरणालय में जनता दरबार आयोजित, उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं, विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान का दिया निर्देश

जनगणना 2027 को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य के लिए पदाधिकारियों को दी जा रही जानकारी

कुंदा-कुटिल-गेन्द्रा सड़क के जीर्णाेद्धार की विधायक ने उठाई मांग, जर्जर सड़क से ग्रामीणों को हो रही परेशानी, मंत्री से सदन में की कार्रवाई की मांग

Leave a Comment