गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत सलगा गांव में शिव मंदिर परिसर में बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष ने किया। बैठक में पार्टी के जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष राजू लाल वर्मा एवं विजय भारती मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक में संगठन मजबूती पर चर्चा करते हुए सर्वसम्मति से प्रखंड कमेटी का विस्तार किया गया। जिसमें उपाध्यक्ष बद्री यादव, मुकेश दांगी, मिथलेश यादव, महासचिव विनय कुमार ठाकुर, बसंत दांगी, सचिव केशो दांगी, सुरेश भुइयां, सलीम मियां, कोषाध्यक्ष कर्मधारी रजक, मीडिया प्रभारी शिवकुमार दांगी को बनाया गया। जबकि सदस्य प्रयाग यादव, प्रमोद यादव, राजेंद्र यादव, चेतलाल यादव, प्रदीप यादव, शान मोहम्मद, सरजू यादव, मुकेश कुमार, राम रोहन रजक, अशोक कुमार यादव, मोहन रजक, राजू यादव, गणेश यादव, चेतन यादव व राजेश राम को बनाया गया। वहीं विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में जगदीश यादव, सरयू नारायण यादव, रामकुमार यादव, कोमल यादव, बालेश्वर यादव, नईम मियां, तौकीर अंसारी, रामदेव यादव, रंजीत यादव, ज्ञानी चंद गुप्ता सहित उमेश गोप का चयन किया गया। इसके अलावे बारिसाखि पंचायत अध्यक्ष यदुनंदन कुमार यादव, पहरा पंचायत के सुरेश राणा, बरियातू के मुनेश्वर कुमार यादव, मंझगांव के अजीत कुमार यादव व द्वारी पंचायत के अध्यक्ष अर्जुन यादव बनाए गए। बैठक में उपस्थित सभी राजद कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव एवं तेजस्वी यादव के विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
---Advertisement---
और पढ़ें

एसएसबी ने चलाया बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को बालिकाओं की शिक्षा के महत्व से कराया अवगत

नवनिर्मित श्री बजरंग बली मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान 12 को, मंदिर भ्रमण और कलश यात्रा से होगा शुरूआत.



















Total Users : 838374
Total views : 2550526