गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड कार्यालय सभागार में महिला वार्ड सदस्यों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण का समापन शनिवार को हुआ। यह प्रशिक्षण महिला वार्ड सदस्यों को सशक्त एवं मजबूत करने को लेकर आयोजित किया गया था। जिसमें मास्टर ट्रेनर गंधरिया मुखिया अनीता यादव एवं मदगडा मुखिया सुप्रिया कुमारी के द्वारा महिला वार्ड सदस्यों को एकजुट रहकर कार्य करने व उनके अधिकारों व कार्य दायित्वों से की क्रमवार जानकारी दी गई। बताया गया कि फुट रहने से पंचायत का कोई भी कार्य करना आसान नहीं होगा। इसलिए सभी वार्ड सदस्यों को एक दूसरे से संपर्क में रहते हुए पंचायत का विकास कार्य में हाथ बटाना होगा। बताते चलें कि गिद्धौर प्रखंड में 6 पंचायतों में लगभग 83 वार्ड हैं। जिसमें लगभग 60 महिला वार्ड सदस्य हैं। जबकि प्रशिक्षण में मात्र 20 वार्ड सदस्य ही दिखे। इससे स्पष्ट होता है कि या सभी को प्रशिक्षण की जानकारी नही मिली होगी या इसके लिए सभी रुची नही रखते। ऐसे में ग्रामीण जनता को सरकार की कोई भी योजना का लाभ ग्रामीण को नहीं मिलता है। क्योंकि प्रतिनिधि को जानकारी होगी ही नहीं तो योजना के बारे में ग्रामीण को क्या पता होगा। प्रशिक्षण में प्रखंड के एक दर्जन से अधिक वार्ड सदस्य ही मौजूद थे।
---Advertisement---
और पढ़ें

एसएसबी ने चलाया बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को बालिकाओं की शिक्षा के महत्व से कराया अवगत

नवनिर्मित श्री बजरंग बली मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान 12 को, मंदिर भ्रमण और कलश यात्रा से होगा शुरूआत.


















Total Users : 838355
Total views : 2550504