Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सीओ ने बारिश में क्षतिग्रस्त घरों का किया आंकलन & बारिश में भींगे दस्तावेजों को सुखाने में लगे कर्मी

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सीओ ने बारिश में क्षतिग्रस्त घरों का किया आंकलन

गिद्धौर(चतरा)। मुशलाधार बारिश से गिद्धौर प्रखंड में हुआ क्षति का आंकलन करने को लेकर सीओ अनंत सयनम विश्वकर्मा ने सोमवार को आधा दर्जन ध्वस्त घर का जायजा लिया। सीओ ने बताया कि प्रखंड के डढ़ुआ, रुपिन बारिसाखी, सलगा, गिद्धौर सहित अन्य गांवों में बारिश हुए क्षतिग्रस्त मकानों का आंकलन किया। बताया कि सूचना के आधार पर क्षतिग्रस्त व ध्वस्त घरों के साथ हुए नुकसान की जांच की जा रही है। जांच में बारिश से वास्तविक में हुए मकान ध्वस्त की सूची बनाकर आपदा प्रबंधन के तहत मकान मरम्मत कराने की प्रक्रिया की जाएगी। सीओ के साथ राजस्व उप निरीक्षक पप्पू यादव आदि शामिल थे।

बारिश में भींगे दस्तावेजों को सुखाने में लगे कर्मी

गिद्धौर(चतरा)। तीन दिनों के बारिश में गिद्धौर प्रखंड कार्यालय में भी पानी प्रवेश कर गया था। जिससे अंचल कार्यालय में रखे कई दस्तावेज बारिश से परिसर में प्रवेस किए पानी में भींग गए। जिसे सोमवार को गिद्धौर अंचल कार्यालय में कर्मी धूप में निकालकर सुखाते नजर आए। मालूम हो कि बारिश के पानी प्रखंड सह अंचल कार्यालय में घुस गया था। जिससे कई कागजात भींग गए थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment