Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

आंगनबाड़ी सेविका के शव के टुकड़ों का कराया गया पोस्टमार्टम….

On: May 5, 2023 8:34 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

आंगनबाड़ी सेविका के शव के टुकड़ों का मजिस्ट्रेट की निगरानी में फोरेंसिक एक्सपर्ट ने किया पोस्टमार्टम

साहिबगंज। साहिबगंज जिला के बोरियो थाना क्षेत्र अंतर्गत चटकी जंगल में दो दिन दिन पूर्व कई टुकड़ों में कटा एक आंगनबाड़ी सेविका का शव बरामद किया गया था। जिसकी पहचान आंगनबाड़ी सेविका मालोती सोरेन के रुप में की गई और बरामद शरीर के सभी टुकड़ों को एकत्रित कर 04 मई की शाम दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। जहां शुक्रवार को कार्यपालक दंडाधिकारी सुप्रिया एक्का की निगरानी में शव के टुकड़ों का पोस्टमार्टम कराया गया। एएसआई छबिनाथ किस्कू के द्वारा पोस्टमार्टम के लिए शव को बोरियो थाना से लाया गया था। ज्ञात हो कि बरामद शव के कई टुकड़े कर दिए गए थे और पूरी तरह से सड़ चुके थे। इसलिए शव का पोस्टमार्टम फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल के फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. एन अशोक के नेतृत्व में किया गया।

27 अप्रैल से सेविका मालोती थी लापता, पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार कर भेज दिया जेल

बोरियो प्रखंड अंतर्गत चटकी गांव की आंगनबाड़ी सेविका मालोती सोरेन 27 अप्रैल से लापता थी। इसी बीच 03 मई को चटकी जंगल से कई टुकड़ों में बंटा एक शव बरामद किया गया था। मालोती सोरेन की बहन ने जब शव के टुकड़े और आसपास बरामद कपड़ों को देखा तो उसकी पहचान करते हुए कहा कि यह मेरी दीदी ही है। उसने बताया कि उसका जीजा तलू किस्कू ने हाल ही में दूसरी शादी की है इसलिए मालोती को रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या कर सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव को कई टुकड़ों में बांट दिया। वहीं मृतका की मां संझली टुडू के आवेदन पर पुलिस ने मृतका के पति तलु किस्कू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस सूत्रों की माने तो जल्द उसे रिमांड पर लेकर हत्या के कारणों की पड़ताल करेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लोहरदगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अफीम की खेती नष्ट, हथियार और नगद बरामद

आर्केस्ट्रा के नाच पर बवाल, शादी में युवक की पीट-पीटकर हत्या, शादी की खुशियां मातम में बदलीं…

असम के आदिवासी समुदाय को हक-अधिकार के लिए एकजुट होना होगा : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

सगाई से पहले उठी अर्थी, सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा, 7 मजदूरों की मौत

दिनदहाड़े केनरा बैंक में हथियार के बल पर 15 लाख की लूट…

एसएसबी ने चलाया बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को बालिकाओं की शिक्षा के महत्व से कराया अवगत

विकसित भारत वीमेन अचीवर्स अवार्ड”नूतन कच्छप समेत 40 अन्य महिलाओं को भी किया गया सम्मानित

नवनिर्मित श्री बजरंग बली मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान 12 को, मंदिर भ्रमण और कलश यात्रा से होगा शुरूआत.

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल

समाहरणालय में जनता दरबार आयोजित, उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं, विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान का दिया निर्देश

जनगणना 2027 को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य के लिए पदाधिकारियों को दी जा रही जानकारी

Leave a Comment