
सिमरिया (चतरा)। सिमरिया अनुमंडल मुख्यालय स्थित राज्य संपोषित प्लस 2 उच्च विद्यालय में शुक्रवार को स्वागत सह सम्मान समारोह का आयोजन कर प्रयोगशाला सहायक, जीव विज्ञान की भव्या रानी का स्वागत किया गया। विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार रजक ने कहा विद्यालय परिवार में नये सदस्य के आगमन से विद्यालय परिवार समृद्ध हुआ है। शिक्षिका फरजाना खातून ने कहा कि विद्यालय में छात्राओं की संख्या अधिक है। ऐसे में महिला सदस्य के आने से बच्चियों के लिए विशेष खुशी की बात है। शिक्षक डॉ. नितेश कुमार ने कहा कि भव्या रानी योग्य और मेधावी छात्रा रही हैं। प्रयोगशाला के अतिरिक्त शिक्षण कार्य करने में भी सक्षम हैं। इनके आने से पठन-पाठन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। भव्या रानी के अतिरिक्त प्रयोगशाला सहायक, भौतिकी के अमन कुमार, स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक सुधीर पासवान, राजेन्द्र राम तथा बिरेंद्र कुमार दास, आई.सी.टी. इंस्ट्रक्टर शिवपूजन प्रसाद, लैंग्वेज लैब इंस्ट्रक्टर मो. नासिर एवं वोकेशनल टीचर मीडिया एंड इंटरटेनमेंट कौलेश्वर दांगी को भी सम्मानित किया गया।
मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।