
चतरा/पत्थलगड़ा। शुक्रवार को उपायुक्त रमेश घोलप और पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पांडेय जिले के पत्थलगड़ा प्रखंड अंतर्गत पर्यटन स्थल मोरशेरवा पहाड़ी पहुंचे। दोनो अधिकारी यहां आयोजित प्राण प्रतिष्ठा सह रूद्र चंडी महायज्ञ में भाग लिए। मोरशेरवा पहाड़ी पहुंचने पर जिप सदस्य रामसेवक दांगी, यज्ञ समिति के अध्यक्ष रमेश ठाकुर, पूर्व मुखिया मेघन दांगी, पूर्व पंसस राजेश दांगी, समाजसेवी रामचंद्र दांगी, संतोष कुमार व अन्य के नेतृत्व में दोनो अधिकारियों का स्वागत किया गया। इस दौरान डीसी और एसपी पहाड़ी में आयोजित महायज्ञ के यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर पूजा अर्चना की। साथ ही पहाड़ी में बने माता अष्टभुजी मंदिर व अन्य मंदिरों का दर्शन कर व मत्था टेक कर क्षेत्र की शांति व खुशहाली की कामना की। साथ ही डीसी और एसपी पूरे पहाड़ी का भ्रमण कर यहां बने मंदिरों का अवलोकन किया। यज्ञ समिति की ओर से डीसी, एसपी समेत, जिप सदस्य रामसेवक दांगी, पत्थलगड़ा बीडीओ कलींद्र साहू, चतरा सदर बीडीओ हरिनाथ महतो, जिला योजना पदाधिकारी, थाना प्रभारी राकेश कुमार व अन्य को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।