संदिग्ध स्थिति में घर में मिला महिला का शव, पति गायब, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

0
4

चतरा। हंटरगंज थाना क्षेत्र के डाहा गांव में संदिग्ध स्थितियों में महिला का शव मिला है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया है। घटना बुधवार दोपहर की है। इस मामले में पुलिस को गया जिले के मोहनपुर थाने के हमसोर निवासी मृतिका के पिता महेश्वर यादव द्वारा बुधवार को सूचना मिली है। महिला की मौत के बाद से ही पति भी गायब है। मृतक महिला डाहा गांव में 30 वर्षीय गीता कुमारी पति बीरबल यादव की लाश उसी के घर से पुलिस ने बरामद की है। मृतिका का पति बीरबल गायब बताया जा रहा है। गांव वालों के अनुसार मृतिका घरेलू विवाद में जहर खा ली है। वही मृतक के पिता का आरोप है कि मेरी बेटी की जब से शादी हुई है तब से उसका पति प्रताड़ित करते आ रहा है। बेटी की मृत्यु की ख़बर उसकी गोतनी ने फोन के माध्यम से दी जब हमलोग उसके घर पहुंचे तो देखे की बेटी का शव घर में पड़ा है। उसके बाद पुलिस को हमलोगों ने सुचना दिया। परिजनो ने बताया कि मृतिका के अंग में ना ही नाक की नथुनी ना ही कान की कंबाली में ना ही पैर में पायल था सारा आभूषण उसके शरीर से निकाल लिया गया था। इधर पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बात ही स्पष्ट हो पाएगा की किन परिस्थितियों में महिला की मौत हुई है। पुलिस हर एक पहलू पर बारीकी से जांच कर रही है।