Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

स्वास्थ्य विभाग ने रानी अस्पताल और भारत अल्ट्रासाउंड को किया सील

On: April 9, 2025 6:01 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

बगैर निबंधित आम्रपाली परियोजना में संचालित उपचार केंद्र को आरसीएच ने दी 15 दिनों की मोहलत

बरकुटे उप स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थापित एएनएम गुलाबी कुमारी अवैध तरीके से रानी अस्पताल में मरीज़ का इलाज करते पकड़ी गई

टंडवा (चतरा) मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र में निर्धारित मानकों को दरकिनार कर संचालित हो रहे स्वास्थ्य केंद्रों पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। आरसीएच ललित रंजन पाठक के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रानी अस्पताल व भारत अल्ट्रासाउंड में धावा बोला जहां भनक लगते हीं संचालक मौके से फरार हो गया। वहीं आवश्यक दस्तावेजों को खंगालने के बाद जांच टीम को कई अहम दस्तावेज भी हांथ लगे हैं, जिसके आधार पर तत्काल सील करते हुवे प्राथमिकी दर्ज करने की विभागीय तैयारी चल रही है। इसके पश्चात जांच टीम आम्रपाली परियोजना के होन्हे में संचालित स्वास्थ्य सेंटर में पहुंचकर विस्तृत जायजा लिया। बताया गया कि स्वास्थ्य केंद्र संचालन से पूर्व नियमानुसार मानकों का अनुपालन हेतु पंजीकरण कराना अत्यावश्यक है जिसका अनुपालन अबतक नहीं किया गया है। जांच टीम को निबंधन के लिये प्रक्रियाधीन होने की जानकारी दिये जाने पर आरसीएच डॉ ललित रंजन पाठक ने असंतोष व्यक्त करते हुवे संचालकों को 15 दिनों का समय दिया। वहीं पूछे जाने पर श्री पाठक ने बताया कि क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट 2010 के तहत देश भर में सभी नैदानिक प्रतिष्ठानों को पंजीकृत और विनियमित कराना आवश्यक है।

स्वास्थ्य विभाग को गुमराह करने की लगातार मिल रही शिकायतों पर उपायुक्त के आदेश व सिविल सर्जन डॉ दिनेश कुमार के निर्देश पर जांच की जा रही है। उन्होंने सख्त लहजे में हिदायत देते हुवे कहा कि समय सीमा बीतने के पश्चात स्वास्थ्य केंद्र को सील करते हुवे संबंधितों के विरुद्ध नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जायेगी। जांज दल में सीओ विजय कुमार दास, चिकित्सा प्रभारी डॉ सुदीप कुमार, एएसआई अविनाश पासवान, बीपीएम उदय तिवारी,बीडीएम दीपेंद्र कुमार, अभिषेक कुमार समेत अन्य शामिल थे।

स्वास्थ्य केंद्र संचालन से पूर्व निबंधन कराना है कानूनी बाध्यता: आरसीएच

आरसीएच डॉ ललित रंजन पाठक ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र संचालन से पूर्व पंजीकृत कराने की कानूनी बाध्यता है।इसका मकसद चिकित्सा सेवा की गुणवत्ता और एकरुपता बनाये रखना है ताकि मानकीकृत उपचार प्रोटोकॉल का अनुपालन के साथ प्रतिष्ठानों का डेटाबेस उपलब्ध हो।

स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से अवैध संचालकों में मचा हड़कंप

विभागीय कार्रवाई से जहां अवैध संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है वहीं आमलोगों द्वारा कार्रवाई पर कई सवालिया निशान लगा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार प्रखंड क्षेत्र में बड़े पैमाने पर संचालित दवा दुकानदारों के पास आवश्यक वैध लाइसेंस मौजूद नहीं है। बगैर फार्मासिस्टों के यहां धड़ल्ले से दवाईयों की बिक्री हो रही है।

प्राइवेट नर्सिंग होम में ड्यूटी करते मिली सरकारी एएनएम

छापेमारी के दौरान बरकुटे स्वास्थ्य उपकेंद्र में पदस्थापित एएनएम गुलाबी कुमारी अपनी ड्यूटी छोड़कर रानी अस्पताल में अवैध तरीके से एक मरीज का इलाज करते हुवे रंगे हाथों पकड़ी गई। आरसीएम श्री पाठक ने कड़ी नाराज़गी व्यक्त करते हुवे विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी। बताया कि इस मामले में वे उपायुक्त व सिविल सर्जन को अवगत करायेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आर्केस्ट्रा के नाच पर बवाल, शादी में युवक की पीट-पीटकर हत्या, शादी की खुशियां मातम में बदलीं…

असम के आदिवासी समुदाय को हक-अधिकार के लिए एकजुट होना होगा : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

सगाई से पहले उठी अर्थी, सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा, 7 मजदूरों की मौत

दिनदहाड़े केनरा बैंक में हथियार के बल पर 15 लाख की लूट…

एसएसबी ने चलाया बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को बालिकाओं की शिक्षा के महत्व से कराया अवगत

विकसित भारत वीमेन अचीवर्स अवार्ड”नूतन कच्छप समेत 40 अन्य महिलाओं को भी किया गया सम्मानित

नवनिर्मित श्री बजरंग बली मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान 12 को, मंदिर भ्रमण और कलश यात्रा से होगा शुरूआत.

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल

समाहरणालय में जनता दरबार आयोजित, उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं, विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान का दिया निर्देश

जनगणना 2027 को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य के लिए पदाधिकारियों को दी जा रही जानकारी

कुंदा-कुटिल-गेन्द्रा सड़क के जीर्णाेद्धार की विधायक ने उठाई मांग, जर्जर सड़क से ग्रामीणों को हो रही परेशानी, मंत्री से सदन में की कार्रवाई की मांग

Leave a Comment