मध्यस्था शिविर में कई मामलों में हुआ सुलह-समझौता

0
51

न्यूज स्केल संवाददाता
कुंदा(चतरा)। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार चतरा के निर्देशानुसार रविवार को कुंदा थाना परिसर में विधिक शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में पति-पत्नी विवाद मामले समेत कई अन्य मामले में सुलह समझौता कर मध्यस्था की गई। मध्यस्थता में अधिकतर मित्र अजित कुमार ने अहम योगदान दिया। वही आगे अधिकार मित्र ने इस आयोजन के मुख्य उद्देश्यों से अवगत कराते हुए लोगों को बताया कि विधिक जानकारी प्रदान करना और उन्हें मध्यस्था के माध्यम से आपसी विवादों का समाधान करने में मदद करना है। वहीं आगे उन्होंने कहा कि नालसा द्वारा जारी टोल फ्री नंबर 15100 पर कॉल कर या अधिकार मित्र से संपर्क कर कानूनी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। वही अधिकार मित्र प्रवीण कुमार व किरण कुमारी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मध्यस्था शिविर में एसआई नागेश्वर पंडित, मुंगेश्वर चौधरी समेत अन्य उपस्थित थे।