
इटखोरी/कुंदा(चतरा)। भाजपाइयों ने रविवार को जिले के इटखोरी व कुंदा प्रखंड में जिला प्रशासन के विरोध में मसाल जुलूस निकाल कर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। भ्रष्टाचार के विरोध में भाजपाईयों ने इटखोरी प्रखंड मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय के समीप से मशाल जुलूस मंडल अध्यक्ष देवकुमार सिंह के नेतृत्व में निकाला गया। मशाल जुलूस मध्य विद्यालय के समीप से झंडा चौक तक निकाला गया। जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन के विरुद्ध गरीबों का पैसा लूटना बंद करो बंद करो, भ्रष्ट व्यवस्था बंद करा, जिला प्रशासन होस में आओ, अत्याचार बंद करो के नारे लगाए। जुलूस में जिला महा मंत्री मृत्युंजय सिंह, पूर्व जिला महामंत्री बसंत नारायण सिंह, पूर्व ओबीसी जिलाध्यक्ष राजेंद्र राम, टुनी सिंह, जगदीश यादव, निरंजन सिंह, गोपाल सिंह, विजय सिंह, ज्ञानी यादव, ब्रह्मदेव यादव, रामाधार राम, आशीष पांडेय, कमलेश सिंह, सुरेंद्र सिंह, सुधीर राय, संतोष दांगी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे। वहीं कुंदा मेन चौक पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष दिलेश्वर भोक्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार के खिलाफ मसाल जुलूस निकाला। भाजपा नेताओं ने कहा कि वर्तमान झारखंड सरकार भ्रष्टाचार को रोकने में विफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि वे भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई तब तक लड़ते रहेंगे जब तक वर्तमान सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं करती है। उन्होंने कहा कि वे भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। मसाल जुलुस कार्यक्रम में भाजपा नेता मनोज यादव, अजय यादव, रविंद्र भारती, सुरेंद्र ठाकुर, घनश्याम यादव आदि शामिल थे।