प्रतिबंधित पान मसाला के खिलाफ बीडीओ और सीओ ने चलाया अभियान

0
407

पत्थलगड़ा(चतरा)। निकोटिन युक्त गुटखा और पान मसाला पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 और कोटपा 2023 के तहत प्रतिबंध लगने के बाद असैनिक शल्य चिकित्सा सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी चतरा के निर्देश पर मंगलवार को पत्थलगड़ा प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ कलीन्द्र साहू और सीओ उदल ने अभियान चलाया। गुटखा और पान मसाला के बिक्री पर रोक को लेकर पदाधिकारियों ने प्रखंड के सुभाष चौक, गांधी चौक, पंचमुखी चौक सिंघानी आदि स्थानों में स्थित दुकानों में सिगरेट, गुटका एंव तंबाकू बिक्री की जांच की। अभियान के दौरान मंटू पान दुकान सुभाष चौक, आयुष किराना दुकान सिंघानी, अजय राम दानापुर, शंकर तिवारी दानापुर के दोनों गुमटी से  सिगरेट और गुटका मिले। जिसे लेकर बीडीओ और सीओ सभी दुकानदारों को सिगरेट, गुटका और तंबाकू नहीं बचने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने आगे बताया कि अगर आगे से पकड़े गए तो कार्रवाई की जाएगी। बताते चलें कि झारखंड में कैंसर के मरीजें दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। जिसेक रोकथाम के लिए झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने झारखंड में सिगरेट, गुटका और तंबाकू के बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है।