जेईई एडवांस मेन्स परीक्षा में 99.937 अंक लाकर झारखंड टॉपर बनी साक्षी

0
1063

मयूरहंड(चतरा)। मयूरहंड प्रखंड क्षेत्र के कुम्हारी गांव निवासी सह पूर्व डीलर संघ अध्यक्ष सीताराम सिंह की पोती साक्षी सगुन ने जेईई एडवांस मेन्स परीक्षा में 99.937 प्रतिशत अंक लाकर झारखंड टॉपर बनी। साक्षी सगुन के पिता कौशल कुमार सिंह एक सफल व्यवसायी हैं तथा इसकी प्रारंभिक शिक्षा हजारीबाग डीएवी स्कूल से बारहवीं तक प्राप्त की है। उसके बाद हजारीबाग मटवारी स्थित एलायंट एकेडमी में जेईई मेन्स की तैयारी प्रारंम्भ की और पहली बार में ही सफलता का परचम लहराया। साक्षी ने आगे की पढाई कर इंजीनियर बनकर देश की सेवा करने की बात बताई। साक्षी के इस सफलता से परिवार के लोगों के साथ पूरा प्रखंड गौरवान्वित हुआ है। साक्षी के सफलता पर मनोज कुमार सिंह, सतेंद्र कुमार सिंह, भरत सिंह, श्याम सुंदर सिंह, सुरज कुमार सिंह आदि ने साक्षी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामना दी है।