
टंडवा(चतरा)। टंडवा प्रखंड के कबरा पंचायत भवन में गुरुवार को फसल सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मुखिया व पंसस नितेश राणा ने संयुक्त रूप दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जिसकी अध्यक्षता मुखिया व संचालन प्रखंड कृषि पदाधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह ने किया। इस दौरान कृषि विज्ञान केंद्र के सुधीर कुमार के द्वारा फसल सुरक्षा कार्यक्रम योजना 2024-25 की जानकारी के साथ फसल सुरक्षा के तहत रबी फसलों में लगने वाले प्रमुख रोगों एवं उसके निदान के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। इसी क्रम में उनके द्वारा बताया गया कि कृषक दानेदार यूरिया के जगह नैनो यूरिया का प्रयोग करें एवं जमीन के अंदर उगने वाले सब्जियों अर्थात प्याज, आलू, लहसुन आदि फसलों में पोटाश का प्रयोग अधिक करें। जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास हो सके। साथ ही फसल चक्र एवं खेतों में उर्वरक क्षमता बढ़ाने हेतु चुन्ना का प्रयोग पर बल दिया गया। मौके पर जनसेवक गौतम कुमार केशरी,
उपमुखिया गीता देवी समेत दर्जनों किसान उपस्थित थे।