Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सीआरपीएफ जवानों से भरी पिकअप पलटी, 8 घायल

On: February 13, 2025 4:58 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ थाना क्षेत्र के लोंजो घाटी में बुधवार को सीआरपीएफ जवानों को नक्सल विरोधी अभियान से लेकर आ रही एक मैक्स पिकअप वाहन पलट गयी। जिसमें सीआरपीएफ 60 बटालियन के आठ जवान गंभीर रूप से घायल हो गये, जिनमें से छह की हालत गंभीर है। सभी जवानों का इलाज चक्रधरपुर के रेलवे अस्पताल में चल रहा है। वहीं बाकी जवानों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि एक मैक्स पिकअप वाहन बुधवार करीब साढ़े बारह बजे सीआरपीएफ 60 बटालियन के करीब 12 जवानों को नक्सल विरोधी अभियान एलआरपी से लेकर आ रही थी। इसी दौरान वह असंतुलित होकर पलट गयी, जिससे वाहन में सवार आठ जवान गिरकर घायल हो गये। घटना के बाद सभी घायल जवानों को इलाज के लिए सोनुआ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से गंभीर रूप से घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए चक्रधरपुर के रेलवे अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

इधर सीआरपीएफ 60 बटालियन के कमांडेंट अंबुज मुथल ने रेलवे अस्पताल पहुंचकर इलाजरत घायल जवानों का हालचाल लेने के साथ घटना की जानकारी ली। घायल जवानों में श्वेत बिरुवा, आरसी दास, निरंजन बिनजोग, आर हेंब्रम, सारण गणेश, एके टोप्पो समेत अन्य शामिल हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आर्केस्ट्रा के नाच पर बवाल, शादी में युवक की पीट-पीटकर हत्या, शादी की खुशियां मातम में बदलीं…

असम के आदिवासी समुदाय को हक-अधिकार के लिए एकजुट होना होगा : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

सगाई से पहले उठी अर्थी, सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा, 7 मजदूरों की मौत

दिनदहाड़े केनरा बैंक में हथियार के बल पर 15 लाख की लूट…

एसएसबी ने चलाया बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को बालिकाओं की शिक्षा के महत्व से कराया अवगत

विकसित भारत वीमेन अचीवर्स अवार्ड”नूतन कच्छप समेत 40 अन्य महिलाओं को भी किया गया सम्मानित

नवनिर्मित श्री बजरंग बली मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान 12 को, मंदिर भ्रमण और कलश यात्रा से होगा शुरूआत.

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल

समाहरणालय में जनता दरबार आयोजित, उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं, विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान का दिया निर्देश

जनगणना 2027 को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य के लिए पदाधिकारियों को दी जा रही जानकारी

कुंदा-कुटिल-गेन्द्रा सड़क के जीर्णाेद्धार की विधायक ने उठाई मांग, जर्जर सड़क से ग्रामीणों को हो रही परेशानी, मंत्री से सदन में की कार्रवाई की मांग

Leave a Comment