Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पत्नी ने लगाई पति की जिंदगी की क़ीमत महज़ 6 हज़ार रुपए, पुलिस ने हत्याकांड का 24 घंटे में कर दिया खुलासा

On: January 17, 2026 8:22 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
चाईबासा। पुलिस ने 25 जनवरी को हुए आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सालडीह बस्ती निवासी कंपनी के गार्ड रतन गोराई हत्याकांड का खुलासा महज 24 घंटे में कर लिया है। मामले में पुलिस ने पत्नी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हत्याकांड का खुलासा करते हुए सरायकेला एसडीपीओ समीर कुमार सेवइयां ने प्रेस वार्ता में बताया कि आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र आरआईटी मोड़ के पास स्थित प्रीमियम प्लास्टिक में गार्ड के रूप में कार्यरत रतन गोराई के 25 जनवरी से लापता होने के बाद पत्नी मेनका गोराई ने आदित्यपुर थाना में गुमसुदगी की शिकायत की थी। जिसपर पुलिस द्वारा पड़ताल शुरू की गई और अगले दिन 26 जनवरी को आदित्यपुर भाटिया बस्ती टोल प्लाजा के निकट झाड़ियो से मृत रतन गोराई का शव बरामद किया गया था। जिस पर चाकू से वार के गंभीर निशान थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए सरायकेला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ समीर कुमार सेवइयां ने टीम का गठन कर अनुसंधान प्रारंभ किया। जिसमें इस बात का खुलासा हुआ कि मृतक की पत्नी मेनका गोराई का राजू डे नामक व्यक्ति के साथ अवैध संबंध था। जिसमें मृतक आड़े आ रहा था। इसी को लेकर पत्नी ने अपने प्रेमी राजू डे के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची, जिसमें राजू डे ने अपने सहयोगी राहुल तिवारी उर्फ गोलू के साथ मिलकर रतन गोराई की गला घोटकर तथा चाकू से वार हत्या की थी। इस कांड के लिए आरोपी राहुल तिवारी उर्फ गोलू को 6 हजार दिए गए थे। पुलिस ने हत्याकांड में प्रयुक्त चाकू, गाला दबाने में प्रयुक्त गमछा, मोटरसाइकिल, मृतक का मोबाइल फोन आदि बरामद कर लिया है।

टुसू मेले से थे हत्या की फिराक में आरोपी

सरायकेला एसडीपीओ समीर कुमार सेवइयां ने बताया है की हत्या आरोपी राजू डे, राहुल तिवारी उर्फ गोलू मृतक रतन गोराई की हत्या करने कई दिनों से प्लानिंग कर रहे थे। इसके तहत आदित्यपुर चांदनी चौक और फुटबॉल मैदान में आयोजित हुए टुसु मेला में भी हत्या का प्रयास किया था। लेकिन पुलिस सक्रियता के कारण वे विफ़ल रहे थे, तथा 25 जनवरी को इन्होंने हत्याकांड को अंजाम दिया। आरोपियों के गिरफ्तारी को लेकर गठित किए गए छापामारी दल में आदित्यपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार समेत पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आर्केस्ट्रा के नाच पर बवाल, शादी में युवक की पीट-पीटकर हत्या, शादी की खुशियां मातम में बदलीं…

असम के आदिवासी समुदाय को हक-अधिकार के लिए एकजुट होना होगा : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

सगाई से पहले उठी अर्थी, सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा, 7 मजदूरों की मौत

दिनदहाड़े केनरा बैंक में हथियार के बल पर 15 लाख की लूट…

एसएसबी ने चलाया बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को बालिकाओं की शिक्षा के महत्व से कराया अवगत

विकसित भारत वीमेन अचीवर्स अवार्ड”नूतन कच्छप समेत 40 अन्य महिलाओं को भी किया गया सम्मानित

नवनिर्मित श्री बजरंग बली मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान 12 को, मंदिर भ्रमण और कलश यात्रा से होगा शुरूआत.

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल

समाहरणालय में जनता दरबार आयोजित, उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं, विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान का दिया निर्देश

जनगणना 2027 को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य के लिए पदाधिकारियों को दी जा रही जानकारी

कुंदा-कुटिल-गेन्द्रा सड़क के जीर्णाेद्धार की विधायक ने उठाई मांग, जर्जर सड़क से ग्रामीणों को हो रही परेशानी, मंत्री से सदन में की कार्रवाई की मांग

Leave a Comment