पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो नक्सली ढेर

0
545

न्यूज स्केल संवाददाता
चक्रधरपुर। पश्चिम सिंहभूम जिले में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे हैं सर्च ऑपरेशन के दौरान सोनुवा थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में दो नक्सली को पुलिस टीम ने मार गिराया है।

पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुवा थाना क्षेत्र जंगल में पुलिस जवानों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया गया है। ज्ञात हो कि पश्चिम सिंहभूम जिले में नक्सलियों के खिलाफ लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। झारखंड से नक्सलियों के खात्मे के लिए डीजीपी ने चाईबासा पहुंच कर पुलिस पदाधिकारी के साथ बैठक कर रणनीति बनाई है। इसके लिए जिले से 3 महीने में जिले से नक्सलवाद के खात्मे के लिए डेडलाइन दिया गया है। इस डेडलाइन पर काम करते हुए झारखंड पुलिस सीआरपीएफ के जवान कोबरा बटालियन झारखंड जैगवार आदि जवान लगातार जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अभियान चला रहे हैं, इसी अभियान के क्रम में आज पुलिस एवं नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई है, जिसमें एक नक्सली के मारे जाने की खबर है. हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।