Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

दक्षिण पूर्व रेलवे डिविजनल कमेटी की बैठक में सांसदों ने रेलवे सुविधा बढ़ाने की रखी मांग, चतरा सांसद भी हुए शामिल

On: January 14, 2025 11:28 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चक्रधरपुर। दक्षिण पूर्व रेल अंतर्गत चक्रधरपुर एवं रांची डिवीजन के सांसदों की बैठक सरायकेला जिले के चांडिल अनुमंडल स्थित आसानबनी के एक रिसॉर्ट में आयोजित की गई। जिसमें दक्षिण पूर्व रेल जीएम समेत सांसद गण मौजूद रहे। बैठक में दक्षिण पूर्व रेलवे के जनरल मैनेजर अनिल कुमार मिश्रा ने शामिल हुए सांसदों को रेलवे के विस्तार और योजनाओं के संबंध में जानकारी दी. अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि 319 करोड़ की लागत से चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत टाटानगर स्टेशन का विकास कार्य किया जाएगा। जिससे संबंधित टेंडर मार्च महीने में पूरे कर लिए जाएंगे। इन्होंने बताया कि आदित्यपुर रेलवे स्टेशन मॉडल स्टेशन के रूप में विकसित हो रहा है। जिसके बचे हुए सभी कार्यों को बहुत जल्द पूरा कर लिया जाएगा। जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो, खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा, पश्चिम सिंहभूम सांसद जोबा मांझी, लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत, चतरा सांसद कालीचरण सिंह, राज्यसभा सांसद आदित्य साहू मुख्य रूप से मौजूद रहे। बैठक में सांसदों ने अपने क्षेत्र में रेलवे विस्तार करने ,रेल गाड़ियों के परिचालन ,स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव सुनिश्चित करने संबंधित प्रमुख मांगों को रेलवे के समक्ष रखा।

आजादी के 70 साल बीत चुके फिर भी गुमला रेलवे सुविधा से वंचितः सुखदेव भगत

बैठक में शामिल लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि आजादी के 70 साल बीतने के बाद भी गुमला आज भी रेलवे सुविधाओं से वंचित है. इस पर रेलवे को ध्यान देना चाहिए. इन्होंने कहा कि यह बैठक केवल औपचारिकता मात्र भर नहीं होनी चाहिए। सुखदेव भगत ने कहा कि संसद में भी इन्होंने गुमला से भाया लोहरदगा-कोरबा-बानो से रेल लाइन जोड़ने की मांग लगातार की है. टोरी तक डबल लाइन और मेमू ट्रेनों में सुविधाओं की मांगों को इन्होंने प्रमुखता से उठाया है।

चक्रधरपुर रेल मंडल में कोरोना से बंद सभी ट्रेनों का परिचालन ठहराव फिर से हो सुनिश्चित

बैठक में शामिल पश्चिम सिंहभूम सांसद जोबा मांझी ने कहा कि रेलवे बोर्ड को चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत सभी स्टेशनों पर कोरोना काल के दौरान बंद किए ट्रेनों के सुविधा को पुनरू शुरू करना चाहिए. इन्होंने कहा कि सीकेपी रेल मंडल के लिए इन्होंने कई नई ट्रेनों को चलाने की भी मांग रखी है। चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने रांची से चलने वाले मेमो ट्रेन को चंदवा-चतरा तक एक्सटेंशन की मांग इन्होंने प्रमुखता से उठाई है। इन्होंने कहा कि दक्षिण पूर्व रेल मंडल में इनके लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा काम आता है। बावजूद इसके सुविधाओं को बढ़ाने की आवश्यकता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आर्केस्ट्रा के नाच पर बवाल, शादी में युवक की पीट-पीटकर हत्या, शादी की खुशियां मातम में बदलीं…

असम के आदिवासी समुदाय को हक-अधिकार के लिए एकजुट होना होगा : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

सगाई से पहले उठी अर्थी, सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा, 7 मजदूरों की मौत

दिनदहाड़े केनरा बैंक में हथियार के बल पर 15 लाख की लूट…

एसएसबी ने चलाया बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को बालिकाओं की शिक्षा के महत्व से कराया अवगत

विकसित भारत वीमेन अचीवर्स अवार्ड”नूतन कच्छप समेत 40 अन्य महिलाओं को भी किया गया सम्मानित

नवनिर्मित श्री बजरंग बली मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान 12 को, मंदिर भ्रमण और कलश यात्रा से होगा शुरूआत.

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल

समाहरणालय में जनता दरबार आयोजित, उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं, विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान का दिया निर्देश

जनगणना 2027 को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य के लिए पदाधिकारियों को दी जा रही जानकारी

कुंदा-कुटिल-गेन्द्रा सड़क के जीर्णाेद्धार की विधायक ने उठाई मांग, जर्जर सड़क से ग्रामीणों को हो रही परेशानी, मंत्री से सदन में की कार्रवाई की मांग

Leave a Comment