गिद्धौर(चतरा)ः गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत सलगा गांव में संचालित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के बच्चों ने शुक्रवार को वनभोज का आनंद लिया। कार्यक्रम प्रधानाध्यापक अशोक कुमार दांगी के नेतृत्व में किया गया। जिसमें प्रखंड प्रमुख अनीता यादव एवं उप प्रमुख प्रीतम यादव विशेष रुप से शामिल हुए और बच्चों के साथ वनभोज का आंनद लिया। वहीं बच्चों का स्वादिष्ट भोजन से संतुष्ट हो शिक्षकों को और बेहतर करने की बातें कहीं। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष गायत्री देवी, रेखा देवी, सुनीता देवी, सहायक शिक्षक पंकज कुमार राणा, दीपेश्वर यादव, विजय दांगी, बैजनाथ दांगी, विवेकानंद तिवारी एवं विद्यालय के बच्चे शामिल थे।