गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित बटेश्वर शिव मंदिर प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक गुरुवार को हुई। जिसकी अध्यक्षता कपिल कुमार एवं संचालन महामंत्री मनोज कुशवाहा ने किया। जहां उपस्थित दर्जनों कार्यकर्ताओं में निर्णय लिया कि आगामी चलने वाले सदस्यता अभियान को लेकर सभी बुथों से अधिक से अधिक संख्या में भाजपा में सदस्य जुड़ेंगे। इसके लिए अथक मेहनत करना है।