गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर थाना क्षेत्र अंतर्गत पांडेमहुआ चौक के समीप एक चार पहिया वाहन अनियंत्रित हो कार आम के पेड़ में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे चार पहिया वाहन में सवार चार लोगों में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वही दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रागिरो के तत्परता से एंबुलेंस के माध्यम से सभी को सदर अस्पताल चतरा ले जाया गया। जहां जांचोपरांत डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। मृत लोगों में लावालौंग प्रखंड के हेडुम पंचायत के कोची गांव निवासी महेश साव के पुत्र राजाराम केसरी व प्रसाद सिंह के पुत्र रोहित गंझू का नाम शामिल है। जबकि दो घायलों में रुपेश और अमित हैं। घटना बीते रविवार देर रात करीब 11ः00 की है। बताया गया कि लावलौंग से कार में सवार होकर विवाह समारोह में शामिल होकर तिलैया कोडरमा से वापस या रहे थे। इसी क्रम में अनियंत्रित होकर पांडेय महुआ मोड़ के समीप पेड़ में कार ने जोरदार टक्कर मार दिया।