न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा। सोमवार को चतरा जिला मुख्यालय में बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में आक्रोश रैली विभिन्न हिंदु संगठनों के द्वारा निकाली गयी। इस दौरान हिंदु संगठनों द्वारा झुमड़ा मोहल्ला मैदान से रैली निकली गई। जो मुख्य मार्ग होते हुए मारवाड़ी मोहल्ला, पुराना पेट्रोल पंप, मेन रोड, केसरी चौक, जतराहीबाग होते हुए समाहरणालय पहुंची, जहां धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल द्वारा राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन उपायुक्त रमेश घोलप से मिलकर सौंपा गया। रैली में बंगलादेशी घुसपैठियों को भगाओ, हिन्दुओं पर अत्याचार नहीं सहेंगे आदि नारे लगाये गये। वक्ताओं ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ किया जा रहा अत्याचार निंदनीय है। बांग्लादेश में हिंदू, बौद्ध, ईसाई, अल्पसंख्यक धार्मिक कट्टरपंथियों के शिकार हो रहे हैं। धार्मिक स्थलों पर हमले किये जा रहे हैं। रैली कार्यक्रम में सुबोध सिंह शिवगीत, नित्यानंद उपाध्याय, कार्यक्रम संयोजक राजेश साह, विहिप जिलाध्यक्ष भुनेश्वर साहू, जिला मंत्री सुधीर कुमार, बजरंग दल संयोजक अंकित पांडे, जिप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता, ओमप्रकाश वर्मा, अंबिका सिंह भोक्ता, अशोक शर्मा, हिंदू राष्ट्र संघ नगर अध्यक्ष अभिषेक कांस्याकार सहित भारी संख्या में हिंदु संगठनों के लोग शामिल थे।
हिन्दु संगठनों ने बांग्लादेश में हिंदुओं के अत्याचार के विरोध में निकाला आक्रोश रैली
For You