न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा। विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर विकास भवन में संचालित लेखा व्यय कोषांग पहुंच व्यय प्रेक्षक बुद्रुक गणेश बालासाहेब ने लेखा व्यय कोषांग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ बैठक की। बैठक में व्यय प्रेक्षक ने निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों की जानकारी देते हुए सभी से अक्षरशः अनुपालन करने की बात कही। साथ ही सभी पदाधिकारी कर्मियों को लेखा व्यय कोषांग के कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। वहीं प्रत्याशियों के लेख व्यय से ंसबंधित जानकारी प्राप्त करने को लेकर भी अवश्यक दिशा निर्देष सभी को दिए। बैठक में सभी प्रमितनियिुक्त संबंधित पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।