
न्यूज स्केल डेस्क
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशियों की पहली सूची शनिवार को जारी कर दी। जारी सूची में 66 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गई है। जिसमें बाबूलाल मरांडी को धनवार व रांची से सीपी सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। जबकी चंपाई सोरेन को सरायकेला, पोटका से अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा प्रत्याशी बनाया गया है। एनडीए गठबंधन के तहत भाजपा के खाते में कुल 68 सीटें हैं। बचे दो सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा बाकी है।
भाजपा प्रत्याशियों के नामों के जारी सूची में उपरोक्त के नमा हैंः-
66 बीजेपी प्रत्याशियों की सूची में बगोदर-नागेंद्र महतो, जमुआ (अजा)-डॉ. मंजू देवी, गांडेय-मुनिया देवी,
गिरिडीह-निर्भय कुमार शाहाबादी, बरमो-रवीन्द्र पांडेय, बोकारो-बिरंची नारायण, चंदनकियारी (अजा)-अमर कुमार बाउरी, सिंदरी-तारा देवी, निरसा-अपर्णा सेनगुप्ता, धनवार-बाबूलाल मरांडी, पोटका-मीरा मुंडा, धनबाद-राज सिन्हा, झरिया-रागिनी सिंह, बाघमारा-शत्रुध्न महतो, बहरागोड़ा-डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, घाटशिला (अजजा)-बाबूलाल सोरेन, पोटका (अजजा)-मीरा मुंडा (अर्जुन मुंडा की पत्नी), जमशेदपुर पूर्वी-पूर्णिमा दास साहू, राजमहल-अनंत ओझा, बोरियो-लोबिन हेंब्रम, लिटीपाड़ा-बाबूधन मुर्मू, महेशपुर-नवनीत हेंब्रम, शिकारीपाड़ा-परितोष सोरेन, नाला-माधव चंद्र महतो, जामताड़ा-सीता सोरेन, दुमका (अजजा)-सुनील सोरेन, जामा (अजजा)-सुरेश मुर्मू, जरमुंडी-देवेन्द्र कुंवर, मधुपुर-गंगा नारायण सिंह, सारठ-रणधीर कुमार सिंह, देवघर (अजा)-नारायण दास, पोड़ैयाहाट-देवेन्द्रनाथ सिंह, गोड्डा-अमित कुमार मंडल, महगामा-अशोक कुमार भगत, कोडरमा-डॉ. नीरा यादव, बरकट्ठा-अमित कुमार यादव, बरही-मनोज यादव, बरकागांव-रोशन लाल चौधरी, हजारीबाग-प्रदीप प्रसाद, सिमरिया (अजा)-उज्जवल दास, सरायकेला (अजजा)-चंपाई सोरेन, चाईबासा (अजजा)-गीता बलमुचू, मझगांव (अजजा)-बड़कुंवर गगराई, जगन्नाथपुर (अजजा)-गीता कोड़ा, चक्रधरपुर (अजजा)-शशिभूषण समद, खरसावां (अजजा)-सोनाराम बोदरा, तोरपा (अजजा)-कोचे मुंडा, खूंटी (एसटी)-नीलकंठ सिंह मुंडा, खिजरी (एसटी)-राम कुमार पाहन, रांची-सीपी सिंह, हटिया-नवीन जायसवाल, कांके (अजा)-डॉ. जीतू चरण राम, मांडर (अजजा)-सन्नी टोप्पो, सिसई (अजजा)-डॉ. अरुण उरांव, गुमला (अजजा)-सुदर्शन भगत व बिशुनपुर (अजजा)-समीर उरांव का नाम शामिल है।