विभिन्न चेकनाकों का व्यय प्रेक्षक ने किया निरीक्षण, कहा 13 नवंबर तक व्यय से संबंधित कार्यों पर रहेगी निगरानी, दोनो विधानसभा क्षेत्र का लगातार होगा औचक निरीक्षण

0
417

न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा। व्यय प्रेक्षक बुद्रुक गणेश बालासाहेब शुक्रवार को विधानसभा आम चुनाव 2024 को लेकर निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार व्यय से संबंधित निगरानी हेतु चतरा पहुंचे। आगमन के पश्चात उन्होंने विभिन्न चेक नाकों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा जिले के सिमरिया और चतरा विधानसभा क्षेत्र में 13 नवंबर को मतदान होना है। इसके लिए जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्र में मेरे द्वारा लगातार औचक निरीक्षण किया जाएगा। निर्वाचन आयोग के निर्देशुसार चुनाव तक कड़ी निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने सभी व्यय कोषांग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों के चुनाव व्यय से संबंधित बैठक कर कहा सभी पदाधिकारी और कर्मी आपस में समन्वय बनाते हुए कार्य करें।