न्यूज स्केल संवाददाता
मयूरहंड(चतरा)। मयूरहंड प्रखंड अंतर्गत मयूरहंड, सोकी, पथरा व ढोढी मंधैनिया दुर्गा मंदिर व पूजा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन बीते देर शाम किया गया। शनिवार व रविवार को प्रखंड क्षेत्र के पूजा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा को भक्तों ने नम आखों से विदाई दी एवं गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकाल कर प्रतिमा का विसर्जन किया। वहीं प्रखंड क्षेत्र के ढोढी मंधैनिया व सोकी दुर्गा पूजा समिति द्वारा सोमवार को मां दुर्गा के प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में महिलाओं ने मां दुर्गा को सिंदुर अर्पण कर एक दूसरे को सिंदुर लगा कर सुख शांति की कामाना की। इसके बाद गांजे-बाजे के साथ जुलूस में शामिल लोगों ने नाचते गाते प्रतिमा का स्थनिय घाट में प्रतिमाओं का विसर्जन किया।