9 स्थानों में प्रतिमा स्थापित कर दुर्गा पूजा का हुआ आयोजन

0
200

न्यूज स्केल संवाददाता
गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड़ मुख्यालय सहित अन्य गांवों में दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण तरीके से शनिवार रात प्रतिमा विसर्जन के साथ सम्पन्न हुआ। प्रखंड़ में कुल 9 स्थानों पर प्रतिमा स्थापित कर दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया था। जिनमें पेक्सा, बारिसाखी, पिण्डारकोण में बीते शनिवार देर शाम मूर्ति विसर्जन किया गया। वहीं पहरा, केंदुआ, गिद्धौर, गांगपुर, सिंदुआरी व द्वारी में प्रतिमा का विसर्जन सोमवार को किया गया। वहीं दुर्गा पूजा का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन कराने को लेकर सम्बंधित गांव के दुर्ग पूजा समिति पूरी तरह से मुस्तैद रही। साथ ही पूजा शांतिपूर्ण तरीके से संपन कराने को लेकर दंडाधिकारी की नियुक्ति की गई थी। सिमरीया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रदीप कुमार ने भी प्रखंड़ के विभिन्न पूजा पंडालों का भ्रमण कर विधि व्यवस्था का जायजा लिया।