न्यूज स्केल संवाददाता
गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड परिसर से बुधवार को शिविर लगाकर स्कूल के छात्र-छात्राओं को कल्याण विभाग द्वारा प्रदत साइकिल का निःशुल्क वितरण किया गया। निरंकारी प्रखंड प्रमुख नेता यादव के नेतृत्व में उत्क्रमित मध्य विद्यालय सलगा के 30 बच्चों को तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय लुब्धिया के 24 बच्चों को साइकिल दिया गया। मौके पर सलगा विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार दांगी, सहायक शिक्षक दीपेश्वर यादव, लुब्धिया विद्यालय के संदीप सिंह आदि उपस्थित थे।