रामलीला का प्रमुख ने किया शुभारंभ…

0
342

न्यूज स्केल संवाददाता
मयूरहंड(चतरा)। मयूरहंड प्रखंड अंतर्गत ढोढी-मंधैनिया दुर्गा पूजा समिति द्वारा दुर्गा मंदिर मैदान में आयोजित मिर्जापूर की प्रसिद्ध रामलीला का उद्घाटन बीते रात्री प्रखंड प्रमुख मिकी देवी, जिप सदस्य देवेन्द्र चंद्रवंशी, पूर्व मुखिया अर्जुन सिंह, करमा मुखिया रामनाथ यादव व मुखिया मनजीत सिंह ने संयुक्त रूप से फिता काट कर किया। इस अवसर पर पूजा समिति द्वारा अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया। समिति के अध्यक्ष बाबुलाल दांगी ने बताया की रामलीला का आयोजन प्रत्येक दिन रात्री नव बजे से रात्री बारह बजे तक किया जाएगा। रामलीला देखने को लेकर भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। जहां पूजा समिति द्वारा विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर वोलेंटियर तैनात किये गये हैं। ताकि किसी भी तरह कि परेशानी रामलीला देखने आने वालों को ना हो। मौके पर मंझगांवा उप मुखिया उपेंद्र दांगी, करमा उप मुखिया जयनंदन यादव, यशवंत पांडेय, प्रिन्स सिंह, डॉ. बाबूलाल दांगी, नर्सिंग दांगी, बैजनाथ दांगी, संजय ठाकुर, उदय दांगी, नेपाल सिंह, बचंदेव दांगी, मनोज दांगी, यशमेंद्र यादव, पप्पू रजक, विजय दांगी, राजेश सिंह, विशम्भर यादव, लोकेश दांगी, बम शंकर सिंह, योगिता देवी, रिंकी कुमारी आदि उपस्थित थे।