असाढी पूजा में 200 बकरो की दी गई बली 

0
561

न्यूज स्केल संवाददाता
गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत बारीसाखी दुर्गा मंडप परिसर में असाढ़ी पूजा धूमधाम से शुक्रवार को किया गया। यह पूजा समाजसेवी राजकुमार दांगी, लिलो यादव, लक्ष्मी पांडेय व बुधन साव के नेतृत्व में सामूहिक रूप से ग्रामीणों द्वारा किया गया। इस पूजा में मुख्य रूप से भगत राजकुमार दांगी एवं मनोज दांगी दोनों को नीम के पत्ता ढोल से भरवाया गया। जहां गांव के ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस पूजा में लगभग 200 बकरे की बाली दी गई। ग्रामीणों का मानना है कि इस पूजा से गांव के लोग खुशहाल रहते हैं। गांव में किसी तरह की अनहोनी नहीं होती है। मौके पर दिनेश भारती, उप मुखिया विकास कुमार पांडेय, समाजसेवी सुनील कुमार महतो, गणेश ठाकुर, रामजीवन कुमार साहू, बोध यादव, रामकृष्ण पासवान, प्रसादी पासवान, रामाशीष यादव, गोविंद दांगी, देवकुमार साव, रधु दांगी, खिरोधर यादव, विनोद साव, जगदीश साव आदि भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।