Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Tandawa,Chatra: कोल व्यवसायियों द्वारा ट्रांसपोर्टिंग हेतु सिसई सड़क के उपयोग की मंशा स्वीकार नहींरू सांसद प्रतिनिधि

On: March 23, 2023 10:46 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

कोल व्यवसायियों द्वारा ट्रांसपोर्टिंग हेतु सिसई सड़क के उपयोग की मंशा स्वीकार नहींरू सांसद प्रतिनिधि

टंडवा (चतरा)। टंडवा थाना क्षेत्र के सिसई मोड से शिवपुर रेलवे साइडिंग तक प्रस्तावित कोल ट्रांसपोर्टिंग सड़क निर्माण का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। चार दिन पूर्व हीं 21 मार्च को सिसई में सीओ विजय दास व स्थानीय मुखिया निलेश ज्ञासेन की मौजूदगी में ग्रामीणों से अनापत्ति प्रक्रिया पूरी की गई जिसपर खैल्हा के ग्रामीणों ने बैठक गुपचुप तरीके से कराने का आरोप लगाते हुए कड़ा विरोध जताया है। वहीं गुरुवार को सांसद प्रतिनिधि ईश्वर दयाल पांडेय ने कोल कारोबारियों द्वारा इस सड़क का उपयोग एनटीपीसी के चट्टी बारीयातु से उत्पादित कोयले का ट्रांसपोर्टिंग वृंदा मोड़ होते हुए कटकमसांडी तक ले जाने की तैयारी में लगे होने की बातें कही, जिसपर उन्होंने घोर आपत्ति जताया। कहा कि कोल ट्रांसपोर्टिंग होने से यहां बड़े पैमाने पर जानमाल की क्षति होगी। साथ ही बताया कि इस ग्रामीण सड़क की जर्जर स्थिति पर आवागमन को सुलभ बनाने के लिए सांसद सुनील सिंह के अनुशंसा पर पथ निर्माण विभाग द्वारा कालीकरण कराया जाएगा। इसके साथ हीं बहेरा से बड़गांव 20 कि.मी. तथा हेसातु से टूटीलावा तक 8 कि.मी. सड़क निर्माण की प्रक्रिया प्रगति में है। स्मरण हो कि सिसई मोड़ से शिवपुर रेलवे साइडिंग तक प्रस्तावित सड़क से कोल ट्रांसपोर्टिंग नहीं करने की शर्त मानने पर हीं ग्रामीणों ने अनापत्ति दिया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

किसानों की बदहाली पर फूटा जनाक्रोश, युवा समाजसेवी रामाधार पाठक ने सरकार और कृषि मंत्री को घेरा

लोहरदगा में गंगा दशहरा पर भव्य गंगा आरती की तैयारियाँ तेज, 10 कुंवारी कन्याओं ने किया आरती का पूर्वाभ्यास

आक्रामक बंदर का महा-आतंक; हमले में 5 ग्रामीण लहूलुहान, वन विभाग की सुस्ती से फूटा जनता का गुस्सा

पलायन की भेंट चढ़ा एक और लाल; संदिग्ध शव बरामद, ग्लूकोज फैक्ट्री के नाम पर जबरन कराया जा रहा था केमिकल का काम

भीषण गर्मी और हीट वेव के खिलाफ जिला प्रशासन का महा-अभियान; सीएम के निर्देश पर चप्पे-चप्पे पर सजे प्याऊ

झारखंड में चरमराई बिजली व्यवस्था पर विधायक प्रतिनिधि रौशन कुमार सिंह का महा-हमला; बोले— जनता त्रस्त, सरकार ट्रांसफर-पोस्टिंग में मस्त

मंदिर प्रांगण में झामुमो की सांगठनिक बैठक; पार्टी मजबूती और एसआईआर पर हुआ विशेष मंथन

अवैध बालू का महा-खेल; माफिया उड़ा रहे एनजीटी नियमों की धज्जियां, हजारीबाग में ऊंचे दामों पर खपाई जा रही है चतरा की संपदा

भीषण गर्मी में जनता बूंद-बूंद पानी को तरसी; कई चापाकल ठप, जलमीनार से पानी पीने के बजाय हो रही खेती

*अनिमेश रंजन ने उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, गुमला के पद पर किया पदभार ग्रहण*

पुलिस का महा-एक्शन: सब्जी लदे पिकअप से 1668 लीटर विदेशी शराब बरामद; चालक गिरफ्तार

पुलिस का साइबर अपराधियों पर महा-सर्जिकल स्ट्राइक; एसपी के निर्देश पर 5 शातिर ठग गिरफ्तार

Leave a Comment