Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

वन अधिनियम 2006 के तहत वन पट्टा को लेकर ग्रामसभा का आयोजन

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
पत्थलगड़ा(चतरा)। उपयुक्त रमेश घोलप के दिशा निर्देश पर पत्थलगड़ा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में शुक्रवार को वन अधिनियम 2006 के तहत वन पट्टा को लेकर ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा की अध्यक्षता सभी पंचायतों के मुखिया व पंचायत सचिव ने किया। इस दौरान पंचायत सेवक ने बताया कि वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत चतरा जिला अन्तर्गत सभी वन ग्रामों में निवासीत अनुसूचित जनजाति श्रेणी के व्यक्ति 13 दिसंबर 2005 के पूर्व से तथा गैर अनुसूचित जनजाति श्रेणी के व्यक्ति उक्त तिथि के 75 वर्ष पूर्व से वनों पर पारंपरिक रूप से आश्रित एवं निवास रहने के साक्ष्य के साथ अपने-अपने दावों को विभिन्न उद्देश्यों के लिए निर्धारित प्रपत्र में वनाधिकार समिति के समक्ष प्रस्तुत करते हैं। जिनका परीक्षण ग्राम सभा के द्वारा करते हुए अनुमंडल स्तरीय समिति को भेजा जाता है। साथ ही उक्त निर्देश के आलोक में जिलान्तर्गत, अंचलवार व्यक्तिगत एवं सामुदायिक दावा एफआरसी में प्राप्त कर निष्पादन करने हेतु निम्नवत किया जाता है। मौके पर मुखिया संघ के अध्यक्ष संदीप कुमार सुमन, सिंघानी मुखिया राधिका देवी, नौनगांव मुखिया कुमारी संगीता सिन्हा, नावाडीह मुखिया कंचन देवी, मरेल मुखिया नीतू देवी, पंचायत सचिव राकेश प्रसाद, मोहम्मद असलम, सुरेश साव, लखन यादव के अलावे वन समिति के अध्यक्ष सुनील दांगी व ग्रामीण उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment