विस में बहुमत हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री करेंगे अपने कैबिनेट का विस्तार

0
639

न्यूज स्केल डेस्क
रांची। झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में बहुमत हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कैबिनेट का विस्तार कर सकते हैं। कैबिनेट विस्तार में कांग्रेस से एक और झामुमो से एक चेहरे नये को मौका मिल सकता है। सूत्रों की माने तो इसमें से एक चेहरा चौंका सकता है। सूचना है कि सभी मंत्री एक बार फिर से शपथ ग्रहण करेंगे। इसके लिये राजभवन की ओर से सरकार के आग्रह पर सोमवार साढ़े तीन बजे का समय निर्धारित किया गया है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस कोटे के मंत्री आलमगीर आलम के जेल जाने के बाद उनकी जगह डॉ. इरफान अंसारी को मौका मिल सकता है, वहीं एक चेहरा चौंका सकता है। जिसका नाम तय कर लिया गया है।