
न्यूज स्केल संवाददाता
मयूरहंड(चतरा)। झालसा रांची के निर्देशानुसार बुधवार को मयूरहंड प्रखंड के करमा अनुसूचित टोला में पीएलभी दयानंद शर्मा एवं मोजाहीर हुसैन के नेतृत्व में नशा उन्मूलन जागरूकता अभियान चलाया गया। नशा दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर के तहत ग्रामीणों को संबोधित करते हुए नशा उत्पाद को सेवन नहीं करने तथा उससे होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही साथ बारिश के मौसम में बज्रपात तथा सर्पदंश होने पर सरकारी सुविधाओं हेतु प्रेरित किया गया। इसके अलावा 15100 टॉल फ्री नंबर पर कानूनी सलाह की जानकारी दी गई। मौके पर दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।