Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

छः दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन

On: June 18, 2024 11:18 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल ब्यूरो संथाल, कौशल कुमार की रिपोर्ट
गोड्डा/पाकुड़। पाकुड़ जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत सोनाजोड़ी स्थित भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) पाकुड़ की ओर से आयोजित छः दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया। प्रशिक्षण प्राप्त 26 महलाओं को जिला अग्रणी प्रबंधक मनोज कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक जेएसएलपीएस पाकुड़ निशिकांत नीरज व वरिष्ठ संकाय सह कार्यक्रम समन्वयक आरसेटी पाकुड़ अमित कुमार बर्धन ने संयुक्त रुप से प्रमाणपत्र दिए। एलडीएम मनोज कुमार ने उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। उन्होंने प्रशिक्षण का उपयोग कर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने की अपील की। निशिकांत नीरज ने जेएसएलपीएस द्वारा संचालित किए जाने वाले विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दिए। उन्होंने प्रशिक्षण का लाभ उठाकर व्यवसाय शुरु करने की अपील की। सभी अतिथियो का स्वागत करते हुए अमित कुमार बर्धन ने कहा कि जीवन की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए आर्थिक रूप से समृद्धि जरूरी है। उद्यमिता विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत दीदियो प्रोजेक्ट रिपोर्ट, बैकिंग, बीमा, विपणन आदि के संबंध मे विस्तार से बताया गया। आरसेटी द्वारा ऐसे कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं जो ग्रामीण बेरोजगार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाती हैं। प्रशिक्षुओ को अगले दो साल तक फॉलो अप किया जाएगा ताकि आत्मनिर्भर बनने में होने वाली समस्याओं का निराकरण किया जा सके। समापन कार्यक्रम के मौके पर संकाय वापी दास, कार्यलय सहायक मोतीलाल साहा और अन्य लोग मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लोहरदगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अफीम की खेती नष्ट, हथियार और नगद बरामद

आर्केस्ट्रा के नाच पर बवाल, शादी में युवक की पीट-पीटकर हत्या, शादी की खुशियां मातम में बदलीं…

असम के आदिवासी समुदाय को हक-अधिकार के लिए एकजुट होना होगा : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

सगाई से पहले उठी अर्थी, सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा, 7 मजदूरों की मौत

दिनदहाड़े केनरा बैंक में हथियार के बल पर 15 लाख की लूट…

एसएसबी ने चलाया बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को बालिकाओं की शिक्षा के महत्व से कराया अवगत

विकसित भारत वीमेन अचीवर्स अवार्ड”नूतन कच्छप समेत 40 अन्य महिलाओं को भी किया गया सम्मानित

नवनिर्मित श्री बजरंग बली मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान 12 को, मंदिर भ्रमण और कलश यात्रा से होगा शुरूआत.

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल

समाहरणालय में जनता दरबार आयोजित, उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं, विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान का दिया निर्देश

जनगणना 2027 को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य के लिए पदाधिकारियों को दी जा रही जानकारी

Leave a Comment