सडक किनारे टेढा पेड दे रहा दुर्घटना को आमंत्रण, विभाग मौन

0
342

सडक किनारे टेढा पेड दे रहा दुर्घटना को आमंत्रण, विभाग मौन

न्यूज स्केल संवाददाता
मयूरहंड(चतरा)। मयूरहंड प्रखंड क्षेत्र के इटखोरी जिहू मुख्य मार्ग पचमों जंगल दनदहा घाटी के समीप सडक किनारे टेढा पेड दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा। पर पीडब्लूडी एवं वन विभाग के पदाधिकारी मौन धारण कर बैठे हैं। वन विभाग द्वारा खोदे गए ट्रेच के कारण सडक किनारे लगा पेड टेढा होकर सडक की ओर झुकता जा रहा है। जो कभी भी अचानक गिर सकता है और जानमाल को हानी पहुंच सकता है। इस सडक से नित्य दिन भारी संख्या में यात्री वाहनों के साथ मालवाहन का परिचालन दिन रात होती है। अगर समय रहते पेड को नहीं हटाया गया तो कभी भी बडी घटना घट सकती है। पीडब्लूडी पदाधिकारी वन विभाग द्वारा सडक किनारे पेड काटने की अनुमती नही देने की बात कहकर अपनी जिम्मेदारी से बचते नजर आए।