Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

कोल वाहन के चकमे से दो बाइक दुर्घटनाग्रस्त, तीन गंभीर

On: May 14, 2024 8:48 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

कोल वाहन के चकमे से दो बाइक दुर्घटनाग्रस्त, तीन गंभीर

न्यूज स्केल संवाददात
गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर थाना क्षेत्र अंतर्गत जवाहरलाल फुटबॉल मैदान के समीप बीते देर रात कोल वाहन के चकमे से दो बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग में रेफर कर दिया गया। घायल युवक सदर थाना क्षेत्र के नवाडीह जांगी निवासी डीलो भुइयां का पुत्र किशन भारती 25 वर्ष, गोवर्धन भोक्ता का पुत्र करण सिंह भोक्ता 25 वर्ष दोनो एक ही बाइक पर सवार थे। जबकि दूसरी बाइक से गिद्धौर थाना क्षेत्र के द्वारी गांव निवासी सुरेंद्र रविदास का पुत्र बबलू रविदास 22 वर्ष था। सभी युवक गिद्धौर से जांगी जा रहे थे। इसी क्रम में जवाहरलाल फुटबॉल मैदान के समीप चतरा की ओर से आ रहे कोल वाहन के चकमे के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गए। तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए व दोनों बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता घटनास्थल पर पहुंचकर तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया, जहां नर्स व गार्ड के द्वारा उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया। बताया गया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रात्रि सेवा में कोई भी चिकित्सक नहीं रहते हैं। वैसे में कभी भी कोई दुर्घटना घटती है तो नर्स व गार्ड के द्वारा ही मरीजों को इलाज किया जाता है। ।ग्रामीणों ने रात्रि सेवा में भी चिकित्सक के पदस्थापना की मांग सिविल सर्जन से की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लोहरदगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अफीम की खेती नष्ट, हथियार और नगद बरामद

आर्केस्ट्रा के नाच पर बवाल, शादी में युवक की पीट-पीटकर हत्या, शादी की खुशियां मातम में बदलीं…

असम के आदिवासी समुदाय को हक-अधिकार के लिए एकजुट होना होगा : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

सगाई से पहले उठी अर्थी, सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा, 7 मजदूरों की मौत

दिनदहाड़े केनरा बैंक में हथियार के बल पर 15 लाख की लूट…

एसएसबी ने चलाया बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को बालिकाओं की शिक्षा के महत्व से कराया अवगत

विकसित भारत वीमेन अचीवर्स अवार्ड”नूतन कच्छप समेत 40 अन्य महिलाओं को भी किया गया सम्मानित

नवनिर्मित श्री बजरंग बली मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान 12 को, मंदिर भ्रमण और कलश यात्रा से होगा शुरूआत.

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल

समाहरणालय में जनता दरबार आयोजित, उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं, विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान का दिया निर्देश

जनगणना 2027 को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य के लिए पदाधिकारियों को दी जा रही जानकारी

Leave a Comment