Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सीबीएसई 12वीं कला में राज्य के टॉप टेन में जिला टापर डीएवी गुमला की तनु कुमारी

On: May 14, 2024 11:54 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
गुमला(झारखंड)। सीबीएसई दसवीं तथा बारहवीं की परीक्षा में डीएवी पब्लिक स्कूल गुमला के विद्यार्थियों ने जिला ही नहीं राज्य में परचम लहराते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। बारहवीं कला में तनु कुमारी ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्टेट टॉप टेन में अपनी जगह बनायी है। साथ ही वह बारहवीं कला संकाय की ज़िला टापर भी बनी है। उसकी सफलता से विद्यालय परिवार अभिभूत है। प्रधानाचार्य डॉ. रमाकान्त साहू ने तनु को मिठाई खिलाकर आशीर्वाद दिया एवं उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने उसे शुभकामना दी कि वह जीवन की हर सफलता को प्राप्त करे। स्वर्गीय धुरन सिंह एवं स्वर्गीया भीमसेन देवी की इस बेटी की जितनी प्रशंसा की जाए वह कम नहीं है। उसके पिता बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन में कार्यरत थे। कोरोना काल में उनकी मृत्यु से कई तनु को कई समस्याओं का सामना करना पड़ा और उसकी पढ़ाई भी बाधित हुई। फिर भी उसकी बहनों प्रिया कुमारी एवं श्वेता कुमारी के सहयोग एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन से उसने अपनी पढ़ाई जारी की और आज इस मुक़ाम पर पहुंची। संस्कृत में शत प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली यह बच्ची संस्कृत के क्षेत्र में करियर बनाना चाहती है और समाज को एक नई दिशा देना चाहती है। ऐसे बच्चे वाक़ई इस देश की धरोहर हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आर्केस्ट्रा के नाच पर बवाल, शादी में युवक की पीट-पीटकर हत्या, शादी की खुशियां मातम में बदलीं…

असम के आदिवासी समुदाय को हक-अधिकार के लिए एकजुट होना होगा : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

सगाई से पहले उठी अर्थी, सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा, 7 मजदूरों की मौत

दिनदहाड़े केनरा बैंक में हथियार के बल पर 15 लाख की लूट…

एसएसबी ने चलाया बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को बालिकाओं की शिक्षा के महत्व से कराया अवगत

विकसित भारत वीमेन अचीवर्स अवार्ड”नूतन कच्छप समेत 40 अन्य महिलाओं को भी किया गया सम्मानित

नवनिर्मित श्री बजरंग बली मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान 12 को, मंदिर भ्रमण और कलश यात्रा से होगा शुरूआत.

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल

समाहरणालय में जनता दरबार आयोजित, उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं, विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान का दिया निर्देश

जनगणना 2027 को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य के लिए पदाधिकारियों को दी जा रही जानकारी

कुंदा-कुटिल-गेन्द्रा सड़क के जीर्णाेद्धार की विधायक ने उठाई मांग, जर्जर सड़क से ग्रामीणों को हो रही परेशानी, मंत्री से सदन में की कार्रवाई की मांग

Leave a Comment