न्यूज स्केल संवाददाता
इटखोरी(चतरा)। इटखोरी प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत शहरजाम पंचायत स्थित शक्ति केंद्र में सोमवार को लोकसभा चुनाव के निमित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता मंडल प्रभारी शालिग्राम सिंह एवं मंडल अध्यक्ष देवकुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। जबकि संचालन पंचायत संयोजक मुकेश सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन मंडल महामंत्री प्रीतम रॉय ने किया। प्रभारी ने कहा कि बैठक में आगामी लोक सभा चुनाव चुनाव में प्रत्येक बूथ पर भाजपा को पूर्ण रूप से जीता कर चतरा लोकसभा में इस बार पांच लाख पार के आंकड़ा को प्राप्त करना ही हमारा लक्ष्य होगा एवं मोदी जी के 400 पार के सपने को साकार करना होगा। बैठक में मुख्य रूप से विधानसभा विस्तारक मुन्ना कुमार, शहरजाम शक्ति केंद्र के प्रभारी सह मंडल उपाध्यक्ष निरंजन कुमार सिंह, मंडल महामंत्री शिवकुमार राणा, मंडल मंत्री अनुज दांगी, बूथ अध्यक्ष रामकुमार सिंह सभी बूथ अध्यक्ष, बूथ कमिटी, पन्ना प्रमुख एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता आदि उपस्थित थे।