न्यूज स्केल संवाददाता
हंटरगंज (चतरा)। हंटरगंज प्रखंड निवासी मुकेश प्रसाद के पुत्र अक्षय आनंद ने जेइइ मेंस में 99.29 प्रतिशत अंक लाकर प्रखंड व जिले के साथ अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। अक्षय आनंद दशवीं की पढ़ाई ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल चुटिया से 2022 में पास किया, अक्षय आनंद रांची के जेवीएम श्यामली के छात्र हैं। रांची के चौंप स्क्वायर से कोचिंग लिया, अक्षय आनंद ने 12 से 15 घंटा पढ़ाई करके जेइइ मेंस के अपने लक्ष्य के प्रति समर्पण के साथ कड़ी मेहनत, गुरुजनों के मार्गदर्शन, माता-पिता के आशीर्वाद एवं अपने सफलता का श्रेय बताया। अक्षय आनंद की माता रीना प्रसाद ने कहा की अनुशासन, नियमित अभ्यास एवं सॉफ्ट स्किल के साथ जेइइ मेंस में सफलता स्वीकार किया। मुकेश प्रसाद को खुशी से फूले नहीं समा रहा एवं घर में प्रशंसा का माहौल बना हुआ है। अक्षय को सहपाठी, रिश्तेदारों द्वारा बधाई देने को लेकर ताता लगा हुआ है।
हंटरगंज के अक्षय आनंद ने जेइइ मेंस में 99.29 प्रतिशत अंक लाकर लहराया प्रचम

By newsscale
On: April 28, 2024 11:05 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 838553
Total views : 2550772