Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

सांस्कृतिक कार्यक्रम का जिप उपाध्यक्ष ने किया शुभारंभ, शांति क्लब के सदस्यों एंव बच्चियों ने दी एक से बढ़कर एक प्रतुति

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता

पत्थलगडा(चतरा)। पत्थलगड़ा प्रखण्ड के सुभाष चौक पर श्री रामनवमी पूजा के अवसर पर रामनवमी पूजा महासमिति के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला परिषद उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। ज्ञात हो कि प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष भी हिन्दू जागरण मंच के तत्वाधान में महासमिति द्वारा सुभाष चौक में पूरे विधि विधान से विशाल भगवा ध्वज स्थापित किया गया। ध्वजा रोहन के बाद मुख्य अतिथि श्री तिवारी के द्वारा दुर्गा मंडप के समीप मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान शांति क्लब गांधी चौक के सदस्यों एंव बच्चियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। बच्चियों ने अपनी कला से उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। साथ ही छोटे-छोटे बच्चों ने पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र से एक से बढ़कर एक कर्तब प्रस्तुत किए। कार्यक्रम कि शुरुवात अतिथि स्वागत से किया गया। मुख्य अतिथि श्री तिवारी को हिन्दू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष व महासमिति अध्यक्ष ने गदा भेंट किया। वहीं उपस्थित अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम कि अध्यक्षता महासमिति अध्यक्ष सतीश दांगी व संचालन हिन्दू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष ने किया। मौके पर मुकेश दांगी, मधु चंदन कुमार, पवन कुमार, सूरज राणा, अरविंद ठाकुर, महेंद्र दांगी, अमित तिवारी, संदीप कुमार सिंह, अनुपम गिरी, वासुदेव तिवारी, चमरी राम भुइंया, शंकर दांगी, आशीष कुमार, बेचन ठाकुर, दिनेश्वर दांगी, दुर्गेश कुमार समेत आदि उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हजारीबाग जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न 

सिमडेगा विधायक मामले में सियासत तेज: दीपक प्रकाश ने मीडिया पर पुलिस कार्रवाई को बताया अलोकतांत्रिक, विनोद पांडेय ने मांगी निष्पक्ष जांच

विधायक प्रतिनिधि के पिता का 90 वर्ष की उम्र में निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ का समापन, भद्रकाली मुहाने घाट को नमो घाट की तर्ज पर सजाया गया; भव्य गंगा आरती का आयोजन

जिले में छठ महापर्व का समापन: उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ घाटों पर उमड़ी भीड़; कई जगह गंगा आरती

छठ पारण पर आस्था का सैलाब: कौलेश्वरी धाम, भद्रकाली मंदिर और देवी स्थान पर उमड़े लाखों श्रद्धालु, जयकारों से गूंजे धाम

Leave a Comment