Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

इंडिया गठबंधन प्रत्याशी केएन त्रिपाठी ने किया कुंदा व प्रतापपुर का दौरा, कहा भाजपा के प्रत्याशी योग्यता नहीं मोदी के नाम पर मांग रहे वोट

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता, अभिषेक यादव
चतरा/कुंदा। इंडिया गठबंधन से चतरा लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी घोषित होने के बाद पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी जिले के हंटरगंज, प्रतापपुर व कुंदा प्रखंड का सघन दौरा किया। इस दौरान महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने श्री त्रिपाठी का जोरदार स्वागत किया। कुंदा पहुचने पर श्री त्रिपाठी प्रसिद्ध महादेव मठ मंदिर में पूजा अर्चना कर देश और राज्य के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इा दौरान प्रत्याशी ने गठबंधन कार्यकर्ताओं के साथ बैठ कर ए चुनावी रणनीति पर चर्चा की। वहीं श्री त्रिपाठी ने भाजपा और एनडीए पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा हमेशा से गलत करते रही है, अनुभवहीन लोगों को मौका देकर सत्ता हासिल करने का काम बीजेपी कर रही है। भाजपा जनता को बंधक समझती है। झूठे वादे, झूठे सपने दिखाकर वोट लेते आ रही है। चतरा लोकसभा में 10 साल भाजपा सांसद होने के बावजूद झूठा रेल का सपना दिखाया गया। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन राष्ट्र भक्तों और देश भक्तों का गठबंधन ह। देश को सशक्त और मजबूत करने का काम गठबंधन करेगी। श्री त्रिपाठी ने कहा की पलामू प्रमंडल व चतरा लोकसभा के लोगों को सामान दिलाना मेरी प्राथमिका रहेगी। दौरे में राजद जिलाध्यक्ष नवल किशोर यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष बैजनाथ प्रसाद यादव, मुखिया सह कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार साहू, झामुमो सचिव रंजन यादव, ब्रमदेव भोक्ता, दिल्ली प्रसाद यादव, पूर्व मुखिया अनिल कुमार यादव, राघवचंद यादव, पूर्व जिप सदस्य पृथ्वी गांझू, नगीना भोक्ता, खेमराज गांझू, युवा नेता लालू प्रसाद यादव, मुंद्रिका यादव, जय राम भारती, सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस पर बोले CM हेमंत सोरेन: लोकतंत्र का यह सबसे बड़ा मंदिर, यहां सभी समान हैं

जर्जर बक्सा नदी पुल के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर अधिवक्ता का सत्याग्रह दूसरे दिन भी जारी; अब तक नहीं पहुंचा कोई अधिकारी

पंचायत भवन में स्थापना दिवस पर जागरूकता सह स्वास्थ्य जांच शिविर, नेत्र रोग विशेषज्ञ ने की आंखों की जांच

जेएसएलपीएस की सैकड़ों दीदियों को मिला रबी फसल का बीज, गेहूं-चना-मसूर-सरसों का हुआ वितरण; समय पर बीज मिलने से खिले चेहरे

भव्य शिव मंदिर का भूमि पूजन, विधायक ने रखी आधारशिला; सभी समुदायों के लोग हुए शामिल

इतवारिया छठ की धूम: डैम और याहर नदी समेत दर्जनों घाटों पर डूबते सूर्य को अर्घ्य देने उमड़े व्रती

Leave a Comment