Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

रामगढ़ में कई दिगज्जों ने थामा भाजपा का दामन, मनीष जायसवाल को सांसद बनाने का लिया संकल्प

On: April 7, 2024 11:03 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज़ स्केल ब्यूरो आशीष यादव

रामगढ़: हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से एनडीए के उम्मीदवार मनीष जायसवाल को घोषित किए जाने के बाद हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में भाजपा और आजसू कार्यकताओं में जहां खुशी की लहर है वहीं भाजपा में लगातर शामिल होने का होड़ सा मचा हुआ है। हाल ही में रामगढ़ में छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सरदार अनमोल सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने मनीष जायसवाल की उपस्थिति में भाजपा में धमाकेदार एंट्री की और निरंतर सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल के समर्थन में कार्य कर रहें हैं। रविवार को रामगढ़ की एतिहासिक धरती पर रामगढ़ के नई सराय में रामगढ़ भाजपा जिला कमिटी द्वारा आयोजित मिलन समारोह में रामगढ़ छावनी परिषद के उपाध्यक्ष अरविंद जायसवाल के नेतृत्व में पुनः सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थाम कर यह संदेश देने का काम किया की हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से एक बार फिर कमल खिलेगा और तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनेंगे। भाजपा में शामिल होने वाले अरविंद जायसवाल सहित अन्य सैकड़ों लोगों का हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल सहित भाजपा नेताओं ने फूल माला और भाजपा का पट्टा पहनाकर भाजपा परिवार में स्वागत किया ।

अरविंद जायसवाल सहित इन गणमान्य लोगों ने थामा भाजपा का दामन

भाजपा में शामिल होने वालों में छावनी परिषद, रामगढ़ के पूर्व उपाध्यक्ष सह नईसराय मन्दिर समिति के मुख्य संरक्षक अरविंद कुमार जायसवाल, बालेश्वर ठाकुर, संतोष साव, सूरज शर्मा, नरेश महतो, आनन्द करमाली, नितेश तिवारी, राजा जायसवाल, परमेश्वर मुंडा, ओम प्रकाश महतो, रोशन पांडेय, बजरंग पांडेय, राजेश गुप्ता, राजू यादव,सुनील ठाकुर, विनोद जायसवाल, राजेश जायसवाल, विकास जायसवाल, पंकज जायसवाल, विजय गुप्ता, दीपक जायसवाल, अभिषेक जायसवाल, आशुतोष जायसवाल, विशेश्वर ठाकुर, अधिवक्ता ओम प्रकाश सिन्हा, बासुदेव बेदिया, लालचंद राम, संतोष वर्णवाल, नितेश यादव सहित अन्य लोग शामिल हैं ।

वीकास की गाड़ी चलती रहें, इसीलिए तीसरी बार मोदी सरकार जरूरी- मनीष जायसवाल

भाजपा सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने भाजपा के मिलन समारोह को संबोधित करते हुए कहा की भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और कार्यकर्ताओं के बदौलत ही आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक दल बनी हैं। रामगढ़ में छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सरदार अनमोल सिंह के बाद छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष अरविंद जायसवाल के भाजपा में आने से भाजपा परिवार निश्चित रूप से रामगढ़ में मजबूत होगा। उन्होंने अरविंद जायसवाल और उनके समर्थकों का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि विकास की गाड़ी चलती रहे इसलिए तीसरी बार देश में मोदी सरकार बनाना जरूरी है और हम सभी को इसके लिए कृतसंकल्पित होकर चुनाव में अपना जोर आजमाइस करना चाहिए। भाजपा के वरिष्ठ नेता रंजित सिन्हा ने कहा की भाजपा राष्ट्रवादी विचारधारा की पार्टी है और जनकल्याण का सोंचती है। भाजपा रामगढ़ जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता ने कहां की भाजपा परिवार में लगातार बढ़ता कुनबा यह संकेत देता है कि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से मनीष जायसवाल प्रचंड मतों से जीतेंगे और पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करेंगे। भाजपा नेता रणंजय कुमार उर्फ़ कुंटू बाबू ने कहा की आप कार्यकर्ताओं के मेहनत और परिश्रम के बदौलत हम हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के पुराने रिकॉर्ड को तोड़कर इस बार नया कृतिमान स्थापित करेंगे। भाजपा में शामिल होने वाले अरविंद जायसवाल ने ईमानदारी और निष्ठा पूर्वक भाजपा संगठन के लिए कार्य करने और आगामी लोकसभा चुनाव में मनीष जायसवाल को जिताने के लिए अपनी ताकत झोंकने का वचन दिया। मिलन समारोह मंच संचालन प्रो.संजय सिंह ने और धन्यवाद ज्ञापन ऋषिकेश सिंह ने किया। मौके पर विशेष रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता,आजसू नेता सह नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोज महतो, भाजपा नेता रंजित सिन्हा, कुंटु बाबू, राजू चतुर्वेदी, राजीव जायसवाल, विजय जायसवाल, बसुध तिवारी, संजय शाह, मनोज गिरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आर्केस्ट्रा के नाच पर बवाल, शादी में युवक की पीट-पीटकर हत्या, शादी की खुशियां मातम में बदलीं…

असम के आदिवासी समुदाय को हक-अधिकार के लिए एकजुट होना होगा : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

सगाई से पहले उठी अर्थी, सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा, 7 मजदूरों की मौत

दिनदहाड़े केनरा बैंक में हथियार के बल पर 15 लाख की लूट…

एसएसबी ने चलाया बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को बालिकाओं की शिक्षा के महत्व से कराया अवगत

विकसित भारत वीमेन अचीवर्स अवार्ड”नूतन कच्छप समेत 40 अन्य महिलाओं को भी किया गया सम्मानित

नवनिर्मित श्री बजरंग बली मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान 12 को, मंदिर भ्रमण और कलश यात्रा से होगा शुरूआत.

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल

समाहरणालय में जनता दरबार आयोजित, उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं, विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान का दिया निर्देश

जनगणना 2027 को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य के लिए पदाधिकारियों को दी जा रही जानकारी

कुंदा-कुटिल-गेन्द्रा सड़क के जीर्णाेद्धार की विधायक ने उठाई मांग, जर्जर सड़क से ग्रामीणों को हो रही परेशानी, मंत्री से सदन में की कार्रवाई की मांग

Leave a Comment