जेएसएलपीएस की महिलाओं ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

0
233

न्यूज स्केल संवाददाता
गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड के सलगा गांव में जेएसएलपीएस से जुड़े महिलाओं ने मतदाता जागरूकता अभियान सोमवार को चलाया। यह कार्य ग्राम संगठन अध्यक्ष तुना देवी के नेतृत्व में किया गया। जहां प्रस्तावना पढ़ते हुए 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर महिलाओं ने शपथ लिया कि हम अपने देश की लोकतंत्रता को बनाए रखेंगे और निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान करेंगे। लोकतंत्र की गरिमा को बचाए रखेंगे।धर्म वर्ग जाति समुदाय व अन्य किसी भी प्रलोभन के बिना अपना मतदान करेंगे। मौके पर प्रतिमा देवी, गायत्री देवी सुनीता देवी नीतू देवी पुष्पा कुमारी उषा देवी, सुशीला देवी, रेखा देवी एवं दर्जनों महिलाएं उपस्थित थी।