Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

श्याम भक्त परिवार द्वारा फागुन कीर्तन महोत्सव का हुआ आयोजन।

On: March 19, 2024 11:21 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

भाजपा लोकसभा क्षेत्र प्रत्याशी मनीष जायसवाल, समाजसेवी मुन्ना सिंह एवं समाज सेविका निशी पांडे सहित कई गणमान्य लोग हुए मौजूद। जय श्री श्याम के जयकारों से गूंज उठा मुनका बगीचा प्रांगण।

महोत्सव में 1000 से भी अधिक श्याम भक्त हुए शामिल देर रात तक चलता रहा बाबा का जयकारा। बाबा श्याम की अद्भुत है लीला, इनका आशीर्वाद समस्त लोगों पर बना रहे : मनीष जायसवाल।

न्यूज़ स्केल ब्यूरो आशीष यादव

हजारीबाग:-फागन महीने में बाबा श्याम की आराधना पूरे विश्व भर में की जाती है राजस्थान के खाटू श्याम जी में विराजमान बाबा श्याम के भव्य मंदिर में 10 दोनों का लक्खी मेला चल रहा है वहीं दूसरी और विभिन्न जगहों पर बाबा श्याम की आराधना को लेकर अनेको कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है इन्हीं कार्यक्रमों के बीच हजारीबाग शहर में श्याम भक्त परिवार के द्वारा दो दिवसीय श्री श्याम फाल्गुन निशान ध्वज यात्रा एवं फाल्गुन कीर्तन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया कार्यक्रम के दूसरे दिन फाल्गुन कीर्तन महोत्सव मुनका बगीचा में भव्य रूप में आयोजित किया गया कार्यक्रम की शुरुआत प्रभु श्री श्याम की पूजा अर्चना से की गई पूजा अर्चना मुख्य यजमान खंडेलवाल समाज के संरक्षक नरेश खंडेलवाल एवं उनकी धर्मपत्नी संगीता खंडेलवाल के द्वारा प्रभु श्री श्याम की पूजा अर्चना की गई पूजा अर्चना रानी सती मंदिर के प्रधान पुजारी शशिकांत मिश्रा के द्वारा कराया गया।भव्य कार्यक्रम में सदर विधायक सह लोकसभा प्रत्याशी मनीष जायसवाल, समाजसेवी मुन्ना सिंह, समाजसेविका निशी पांडे एवं सीसीएल के सेवानिवृत्त जीएम नीरज कुमार सिन्हा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद हुए। सभी ने बाबा का ज्योत लेकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया।सभी अतिथियों को श्याम भक्त परिवार के द्वारा प्रभु श्री श्याम की स्मृति चिन्ह एवं दुपट्टा भेंट कर सम्मानित किया गया।फाल्गुन कीर्तन महोत्सव में भव्य दरबार श्याम प्रेमियों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा था। जिसमें बाबा श्याम का शीश विराजमान था। इसके साथ मनमोहक श्रृंगार, अखंड ज्योत, गजरोत्सव, इत्र वर्षा, फूलों की होली, जैसे विभिन्न उत्सव को आयोजित किया गया। इसके अलावा बाबा श्याम को सवामणि का भोग एवं छप्पन भोग चढ़ाया गया। कार्यक्रम के अंत में बाबा श्याम की भव्य आरती के साथ कार्यक्रम संपन्न हुई आने वाले श्याम प्रेमियों को बाबा श्याम का प्रसाद स्वरूप भंडारा का आयोजन किया गया था।इस भव्य आयोजन में उत्तर प्रदेश की धरती बनारस से पायल बनारसी, सरोज लक्खा, पिंटू शर्मा, 8 वर्षीय स्नेहल सोनी क्यूट साचु एवं विनय शर्मा ने अपने अनेकों भजनों से श्याम प्रेमियों को देर रात तक झुमाया। जिसमें आयो फागुन को मिलो….. चलो जी चलो खाटू चाला….. बाबा श्याम को आयो मेलो…. चलो जी हम सब मस्ती करा जैसे आने को भजनों पर श्याम प्रेमियों ने जमकर झूम।मौके पर सदर विधायक सह लोकसभा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने बाबा श्याम का आशीर्वाद लेते हुए कहा कि बाबा श्याम की अद्भुत है लीला इनका आशीर्वाद समस्त लोगों पर सदैव बना रही आयोजक मंडली को इस ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए बहुत-बहुत साधुवाद। ऐसे कार्यक्रमों में उपस्थित होकर मनकाफी प्रसन्न हुआ।मौके पर समाज सेवी मुन्ना सिंह एवं समाजसेवी का निशी पांडे ने आयोजक मंडली को इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के लिए बढ़ाई थी साथी कहा कि बाबा श्याम की कृपा सभी पर बनी रहे और वह सभी का कल्याण करें।मौके पर श्याम भक्त परिवार के सदस्यों ने कहा की प्रभु श्री श्याम की कृपा से कार्यक्रम ऐतिहासिक रूप से संपन्न हुआ कार्यक्रम में पधारे तमाम अतिथियों का, श्याम प्रेमियों का हम हृदय की गहराई से आभार प्रकट करते हैं। रिमझिम बारिश के बीच भी श्याम प्रेमी पहुंचकर बाबा श्याम के भव्य कीर्तन का आनंद लिए है। कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला मंडल को भी हम आभार प्रकट करते हैं। साथ ही शोभायात्रा में स्वागत करने वाले समस्त समाज तथा सामाजिक संस्था का भी हम आभार प्रकट करते हैं साथ ही समस्त हजारीबागवासी का आभार प्रकट करते हैं जिनके सहयोग और साथ और विश्वास से कार्यक्रम संपन्न हुआ है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आर्केस्ट्रा के नाच पर बवाल, शादी में युवक की पीट-पीटकर हत्या, शादी की खुशियां मातम में बदलीं…

असम के आदिवासी समुदाय को हक-अधिकार के लिए एकजुट होना होगा : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

सगाई से पहले उठी अर्थी, सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा, 7 मजदूरों की मौत

दिनदहाड़े केनरा बैंक में हथियार के बल पर 15 लाख की लूट…

एसएसबी ने चलाया बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को बालिकाओं की शिक्षा के महत्व से कराया अवगत

विकसित भारत वीमेन अचीवर्स अवार्ड”नूतन कच्छप समेत 40 अन्य महिलाओं को भी किया गया सम्मानित

नवनिर्मित श्री बजरंग बली मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान 12 को, मंदिर भ्रमण और कलश यात्रा से होगा शुरूआत.

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल

समाहरणालय में जनता दरबार आयोजित, उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं, विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान का दिया निर्देश

जनगणना 2027 को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य के लिए पदाधिकारियों को दी जा रही जानकारी

कुंदा-कुटिल-गेन्द्रा सड़क के जीर्णाेद्धार की विधायक ने उठाई मांग, जर्जर सड़क से ग्रामीणों को हो रही परेशानी, मंत्री से सदन में की कार्रवाई की मांग

Leave a Comment