इटखोरी पहुंचे केंद्रीय रक्षा मंत्री कहा पूर्व के कांग्रेस सरकार में जितने मंत्री रहे सभी के ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं, लेकिन भाजपा के मंत्री के ऊपर एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लग पाया

0
286

न्यूज स्केल संवाददाता
इटखोरी(चतरा)। पूर्व के कांग्रेस सरकार में जितने मंत्री रहे सभी के ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं, लेकिन भाजपा के मंत्री के ऊपर एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लग पाया। उक्त बातें शुक्रवार को जिले के इटखोरी प्रखंड स्थित माता भद्रकाली मंदिर महोत्सव स्थल के समीप भारतीय जनता पार्टी के बूथ समिति सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कही। रक्षा मंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सबों ने गर्मजोशी से स्वागत किया इसके लिए में आपका आभारी हूं। मेरी पत्नी भी झारखंड की है, इसलिए झारखंड से मेरा आत्मीय रिश्ता है। पार्टी की ऊंचाई के लिए मैंने रात दिन मेहनत किया है। भारत का कद्र पूरे विश्व में बढ़ा हैं, इससे पूर्व भारत को अंतरराष्ट्रीय में बोलने का मौका नहीं दिया जाता था। लेकिन मोदी के आते ही सबसे पहले मोदी को अंतरराष्ट्रीय मंच पर बोलने का मौका दिया जाता है और उनके बातों को सभी देश मनन करते हैं। न्यूक्लियर वर में पीएम मोदी ने कई देशों से बात कर 4 घंटे के लिए युद्ध को रुकवा कर यूक्रेन से सभी पढ़ने गए छात्रों को वापस भारत लाया। देश के हर व्यक्ति को स्वाभिमानी होना चाहिए लेकिन संयमी भी होना चाहिए। पार्टी जो भी फैसला करेगी। उसे हमें स्वीकार कर लेना चाहिए।

आगे कहा कि झारखंड एक संपन्न राज्य है लेकिन यहां के मुख्यमंत्री पुलिस के डर से दो दिन गायब रहे, उसके बाद पुलिस के गिरफ्त में आए और आज जेल के अंदर बंद हैं, वैसे ही झारखंड के राज्यसभा सांसद के घर में छापेमारी के दौरान निकले नोटों को मशीनों से कई दिनों तक गिनती की गई। अब यहां आपको सोचना है कि आपको कैसी सरकार चाहिए। विगत रघुवर सरकार ने माता भद्रकाली के विकास के लिए 500 करोड रुपए दिए थे, लेकिन इस सरकार ने कार्य होने से रोक दिया, इस सरकार की आदत ही ऐसी है। सांसद सुनील कुमार सिंह ने कहा कि में 1980 से एक कार्यकर्ता के रूप में झारखंड में काम करता आया हूं और कार्य करता रहूंगा। टिकट चाहे किसी भी व्यक्ति को मिले मैं सच्चे कार्यकर्ता के रुप में कार्य करूंगा। मौके पर सिमरिया विधायक किसुन कुमार दास, प्रतिपक्ष नेता अमरकुमार बाउरी, पाकी विधायक शशि भूषण मेहता, जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता, पूर्व विधायक जनार्दन पासवान, पूर्व विधायक जयप्रकाश भोक्ता, पलामू जिलाध्यक्ष अमित तिवारी, कालीचरण सिंह, नीलम यादव, डॉक्टर अभिषेक रामाधीन, उज्वल दास, सुजीत भारती समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।