न्यूज स्केल संवाददाता
मयूरहंड(चतरा)। भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता ने मयूरहंड मंडल भाजपा अध्यक्ष महेंद्र नायक को मनोनीत किया है। श्री नायक को अध्यक्ष बनने पर मयूरहंड मंडल के भाजपाईयों ने बाधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की। ज्ञात हो कि निवर्तमान मंडल अध्यक्ष दिवंगत बिक्रम कुमार सिंह के असमय मृत्यु हो जाने से पद रिक्त पड़ा था। इससे पहले श्री नायक मयूरहंड मंडल भाजपा महामंत्री के पद पर कार्य कर रहे थे। इनके कुशल नेतृत्व को देखते हुए अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया। हालांकि प्रखंड बनने के बाद पहली बार गैर राजपूत अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इससे पहले मिथिलेश कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, अश्विनी कुमार सिंह एवं बिक्रम कुमार सिंह मंडल भाजपा अध्यक्ष पद पर रहे हैं। नव नियुक्त अध्यक्ष ने कहा कि जिस विश्वास के साथ पार्टी द्वारा दायित्व सौंपा गया है। उस विश्वास को सभी के साथ आपसी सामंजस्य बनाकर संगठन को मजबूत करने का अथक प्रयास करुंगा।