पाण्डेयपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सुविधाओं का अभाव, कर्मचारी के साथ मरीजों को भी झेलनी पड़ती है परेशानी

0
261

न्यूज स्केल संवाददाता, नितेश तिवारी
हंटरगंज(चतरा)। हंटरगंज प्रखंड के पाण्डेयपुरा में बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जरूरी सुविधाओं की घोर कमी है। ऐसे में आये दिन मरीजों के साथ कार्यरत कर्मचारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य केंद्र में आस-पास के लगभग पंद्रह गावो के मरीज़ो का आना जाना है। पर यहां ना बिजली की व्यवस्था है क्या ना ही पेयजल के लिए चापाकल। जिसके चलते मरीज़ो को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। अब स्वास्थ्य सम्बन्धी सुविधाओं की बात की जाये तो यहा ना लैब की सुविधा है और ना कोई भी सफाई कर्मी उपलब्ध है। अगर किसी महिला मरीज़ के साथ कोई आपत्कालीन स्थिति बन जाए तो महिला डॉक्टर भी उपलब्ध नही है। जिसके चलते मरीजों को बाहर भेज दिया जाता है। जो मरीज के हित मे नही है। उक्त परेशानियों की बात की जाए तो केवल मरीज ही नही यहा काम करने वाले महिला और पुरुष कर्मचारियों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य केंद्र में रात्रि प्रहरी की भी अत्यंत जरूरत है, ताकी स्वास्थ्य केंद्र और कार्यरत कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था भी सुदृढ़ हो सकेस