डुको पंचायत की मुखिया के नेतृत्व में शैक्षणिक भ्रमण के लिए पंचायत से 42 युवक युवातियों का जत्था हुआ रांची रवाना

0
123

झारखण्ड/गुमला -डुको पंचायत की मुखिया पूनम भगत के नेतृत्व में शैक्षणिक भ्रमण के लिए पंचायत से 42 युवक युवतियों का जत्था रांची रवाना शुक्रवार को हुआ।इस क्रम मे मुखिया पूनम भगत ने कहा की युवा युवतियों के लिए पंचायत स्तरीय 2 दिवसीय शैक्षिक भ्रमण का कार्यक्रम किया गया है।जो आज मछली घर,बटरफ्लाई पार्क, और आशीर्वाद एकेडमी मे घुमाया जाएगा। वही शनिवार को बिरसा उद्यान घुमाया जाएगा।वहीं जत्था को रवाना करने वाले में मुख्य रूप से शामिल कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष आदित्य भगत ने युवक युवतियों को जानकारी देते हुए कौशल विकास केंद्र सें जुड़कर रोजगार के माध्यम से खुद को स्थापित करने की बात कही। साथ उन्होंने कहा कि शैक्षणिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य आप लोगों को बेहतर प्लेटफार्म तक पहुंचा कर स्वरोजगार से जोड़ना है। ताकि आप अपने आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सके। मौके पर उपस्थित लोगों मे समाजसेवी अशोक उरांव विजय साहू राहुल भगत,वर्षा कुमारी, निधि कुमारी,अनिमा कुमारी,ममता कुमारी, सुलेखा कुमारी,अंकिता कुमारी,पूर्णिमा कुमारी,अदिन्ता किंडो सहित कई शामिल थे।